मण्डला 25 जुलाई 2023
आमजनों की समस्या के निराकरण के लिए प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। जनसुनवाई में जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप तत्काल सहायता भी उपलब्ध कराने के विशेष प्रयास किए जाते हैं।
इसी क्रम में वार्ड नं. 6 बम्हनीबंजर निवासी सुरेश कुमार रजक ने जनसुनवाई में पहुंचकर जिला पंचायत के समक्ष श्रवण यंत्र दिलाने से संबंधित आवेदन दिया। जिला पंचायत सीईओ ने सामाजिक न्याय विभाग को आवेदक की पात्रता का परीक्षण कर तत्काल श्रवण यंत्र प्रदान करने के निर्देश दिए। सुरेश को तत्काल श्रवण यंत्र भी मिल गया। श्रवण यंत्र पाकर सुरेश कहते हैं कि जनसुनवाई में मेरी समस्या का मौके पर ही निराकरण हो गया, मैं बहुत खुश हूं और मैं जिला प्रशासन को धन्यवाद देता हूं।

No comments:
Post a Comment