BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पी एम श्री के तहत, स्कूल सेमरखापा में जनभागीदारी के अंतर्गत हुए विविध कार्यक्रम... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, July 27, 2023

पी एम श्री के तहत, स्कूल सेमरखापा में जनभागीदारी के अंतर्गत हुए विविध कार्यक्रम...



रेवांचल टाईम्स - मंडला केन्द्र प्रवर्तित योजना पीएमश्री अर्थात "पी एम स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया" केन्द्र सरकार के

द्वारा प्रारंभिक की गई है। जिसके अंतर्गत पूरे भारत में 14500 विद्यालय प्रारंभ करने

का लक्ष्य रखा गया है। जिसका उद्देश्य समतामूलक, गुणवत्तापूर्ण समावेशित शिक्षा प्रदान करना है।

प्रथम चरण में पारदर्शी चयन प्रक्रिया से 6448 पीएमश्री विद्यालयों का चयन पूरे भारत वर्ष में किया

गया है। म.प्र. में 416 पीएमश्री विद्यालयों का चयन प्रथम चरण में किया गया है।मंडला जिला में कुल 8 स्कूलों का चयन हुआ है जिसमें मंडला विकासखंड से शासकीय हाई स्कूल सेमरखापा (कक्षा 01से10)का चयन पी एम श्री स्कूल के रूप में हुआ है। पीएमश्री के सभी विद्यालयों में जनभागीदारी कार्यक्रमों का आयोजन

दिनांक 24.07.2023 से किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां के माध्यम से इसका प्रचार -प्रसार किया जा रहा है। जो कि दिनांक 24 जुलाई से 28 जुलाई तक स्कूल / जिला /

राज्य स्तर पर आयोजित हो रहे  है। इसका मुख्य उद्देश्य जनमानस में पीएमश्री विद्यालयों में संपूर्ण

विद्यार्थियों के समग्र विकास एवं 21वीं सदी की दक्षता तैयार करने हेतु की गई पहल के प्रति जागरूकता

पैदा करना है। पी एम श्री शासकीय हाई स्कूल सेमरखापा (कक्षा 01से10) में विद्यालयों में जनभागीदारी कार्यक्रम के अंतर्गत अलग - अलग दिन विभिन्न कार्यक्रमों जैसे विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का पीएम श्री विद्यालय के संबंध में उन्मुखीकरण, एसएमडीसी के सदस्यों, पालको एवं जनप्रतिनिधियों का उन्मुखीकरण, रैली का आयोजन, चित्रकला, गायन, जल संरक्षण पर चर्चा, चार्ट्स का प्रदर्शन, विभिन्न खेल गतिविधियां कराई गईं। जिसमें पीएमश्री स्कूल के शिक्षक एवं विद्यार्थियों की अधिक से अधिक सहभागिता रही। राष्ट्रीय शिक्षा नीति

2020 के तृतीय वर्षगांठ का प्रसारण दिनांक 29.07.2023 को किया जायेगा। जिसमें सभी विद्यार्थियों,

शिक्षकों एवं समुदाय के सदस्यों को (SMC/SMDC) लिंक के माध्यम से सहभागी बनना है। प्राचार्य अखिलेश चंद्रोल ने सभी से अपील किया है की इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाये।


No comments:

Post a Comment