पिछले कुछ दिनों से देशभर में बारिश का दौर चल रहा है। भारी बारिश की वजह से देश के कई हिस्सों में बाढ़ के हालात बन चुके हैं। बारिश के मौसम में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। मानसून आते ही हमारी जीवनशैली में तेजी से बदलाव होने लगता है। बारिश के मौसम में खान-पान से लेकर पहनावे तक सब कुछ बदल जाता है। बरसात का मौसम जहां अपने साथ खुशनुमा माहौल लेकर आता है, तो वहीं कई सारे संक्रमण और बीमारियां भी लाता है।
मानसून में संक्रमण से बचाएगी ये तीन चाय
बता दें कि बारिश के मौसम में लोगों की इम्युनिटी काफी कमजोर हो जाती है। इसके साथ ही इस मौसम में संक्रमण का खतरा भी ज्यादा होता है। ऐसे में इस मौसम में खुद को संक्रमण से बचाकर रखना जरूरी है। अगर आप भी मानसून के सीजन में इन बीमारियों से बचे रहना चाहते हैं, तो हम इस आर्टिकल में आपको तीन ऐसी चाय बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप मानसून में होने वाली मौसमी बीमारियों से खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं।
ग्रीन टी
बता दें कि ग्रीन टी हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छी होती है। ग्रीन टी कई सारे गुणों से भरपूर होती है। इसमें आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, कॉपर, जिंक जैसी कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। बरसात के मौसम में इसे पीने से आपकी इम्युनिटी भी बूस्ट होती हैं। साथ ही इस मौसम होने वाली सर्दी, खांसी, बुखार और सिरदर्द से भी राहत मिलती है। इसके अलावा डायबिटीज के मरीजों के लिए भी ग्रीन टी कॉफी फायदेमंद होती है। इसे पीने से ब्लड शुगर तो कंट्रोल होता ही है, साथ ही मॉनसून में इसे पीने के कई सारे फायदे भी मिलते हैं।
सौंफ और अजवाइन की चाय
बरसात के मौसम में अपनी इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए अजवाइन और सौंफ की चाय भी बहुत फायदेमंद होती है। सौंफ में फाइबर प्रोटीन आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, ऐसे में इसे पीने से सिर दर्द और सर्दी-जुखाम जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। इसके अलावा यह पाचन तंत्र में सुधार करने के साथ ही एसिडिटी दूर करता है।
तुलसी की चाय
अपने औषधीय गुणों के लिए मशहूर तुलसी कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में फायदेमंद है। अगर आप सर्दी, खांसी, सिर दर्द से परेशान हैं, तो इसके लिए तुलसी की चाय फायदेमंद साबित होगी। साथ ही इसे पीने से डायबिटीज, डिप्रेशन और चिंता जैसी समस्याएं भी दूर रहती है। तुलसी में मौजूद एंटी-इन्फ्लेमेटरी तत्व शरीर की सूजन कम करने में भी सहायक है। साथ ही बरसात में इसकी चाय पीने से प्रतिरक्षा प्रणाली भी मजबूत होती है।

No comments:
Post a Comment