लगातार जन शिकायतों के बाद भी नहीं हो रहा है कार्य, सामाजिक कार्यकर्ता नितेश कुमार झारिया के द्वारा प्रदेश सरकार को भेजी गई शिकायत
रेवांचल टाईम्स - मण्डला, जनपद पंचायत नैनपुर के नजदीक बसी वर्षों से उपेक्षित ग्राम पंचायत निवारी के ग्रामीण वशिन्दे विगत अनेक वर्षों से शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित हैं वहीं मूलभूत सुविधाओं मैं आज भी ग्राम पंचायत निवारी मैं पेयजल की विकराल , गम्भीर समस्या अपने सुरसा की भांति मुंह बाय खड़ी दिखाई दे रही है । यहां से प्रतिदिन जिले के वरिष्ठ अधिकारियों और राजनीति पार्टी के नेताओं का आना जाना लगा रहता है किन्तु ग्रामीणों की मुख्य पेयजल आपूर्ति की समस्या पर किसी का भी समुचित ध्यान नहीं जा रहा है। क्षैत्र के सामाजिक कार्यकर्ता नितेश कुमार झारिया ने गत दिनों मीडिया को बताया है कि ग्राम पंचायत निवारी मैं मध्यप्रदेश सरकार की लोक हित कारी योजनाओं के अंतर्गत" जल जीवन मिशन" के तहत यहां पर करोड़ों रूपये की लागत से कतिपय ठेकेदार के द्वारा पूरे गांव में पेयजल की सुदृढ़ व्यवस्था करने के लिये पाईप लाईन विस्तारी करण और हर घर जल,हर घर नल की मनसा लिये आंरभिक दौर में गांव के कुछेक वार्डों में तो कार्य किया गया इसके बाद आज पर्यन्त गांव की गम्भीर पेयजल व्यवस्था को लेकर ठेकेदार और पी एच ई विभाग तनिक भी अपनी सक्रियता नहीं दिखाई दे रहा है। आखिर ऐसी कौन सी बजह है जिसके चलते यहां पर आज भी निर्माण एजेंसी पेयजल को लेकर निष्क्रिय बनी हुई है। ग्रामीण वशिन्दो को आज भी अपनी गम्भीर पेयजल समस्या को लेकर ग्राम पंचायत के द्वारा संचालित वर्षों पुरानी नल-जल योजना के भरोसे पेयजल आपूर्ति के लिए निर्भर रहना पड़ता है। यहां के ग्रामीणों ने अपनी अलग अलग मुलाकातों में बताया है कि निवारी गांव में पेयजल की समस्या पूरे वर्ष बनी रहती है, अनेकों बार जिला प्रशासन और संबंधित विभाग को लिखित में आवेदन दिया गया किन्तु यहां पर गर्मी हो या बरसात बारह महीने यहां के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं यहा के सामाजिक कार्यकर्ता नितेश कुमार झारिया ने बताया है कि ग्रामीणों की इस गम्भीर पेयजल समस्या को देखकर जिला प्रशासन और संबंधित विभाग को लिखित में आवेदन दिया गया है किन्तु आज भी यहां की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। अगर समय सीमा के अन्दर निवारी गांव में पी एच ई विभाग के दिशा निर्देशों में यहां पर "जल जीवन मिशन" के अंतर्गत ठेकेदार के द्वारा करोड़ों रूपये की लागत से ग्रामवासियों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए जो कार्य आरंभ किया गया है उसे अति शीघ्र संपूर्ण गांव के सभी वार्डों में घर घर नल फिटिंग का काम पूर्ण कर ग्रामीणों को केन्द्र सरकार और मध्यप्रदेश सरकार की मन्सानुसार सुदृढ़ पेयजल की आपूर्ति की जाये।समय सीमा के अन्दर अगर ग्रामीणों जनों की इस गम्भीर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को ठीक नहीं किया जाता है तो यहां के ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा निवारी चौराहा पर ग्राम वासियों की इस विकराल पेयजल समस्या को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन किया जायेगा जिसकी संपूर्ण जवाबदेही संबंधित विभाग और ठेकेदार की रहेंगी।


No comments:
Post a Comment