मंडला 22 जुलाई 2023
मंडला जिले में सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों का निराकरण अत्यंत
प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। शिकायतों के सकारात्मक निराकरण के लिए कलेक्टर
डॉ. सलोनी सिडाना द्वारा साप्ताहिक रूप से समीक्षा करते हुए लगातार फॉलोअप किया
जाता है जिसके परिणामस्वरूप सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण के
संबंध में मंडला जिला प्रदेश में अव्वल है। जून माह में प्राप्त आवेदनों के
निराकरणों की समीक्षा के आधार पर 21 जुलाई को प्रदेश स्तर
से रैंकिंग जारी की गई है जिसमें कुल वेटेज स्कोर 83.46 के साथ
मंडला जिले को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएम हेल्पलाईन
प्रकरणों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण का वेटेज 48.28 है। 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का वेटेज 15.29, निम्न गुणवत्ता से बंद शिकायतों का वेटेज 10 तथा नॉन अटेंडेंट शिकायतों का वेटेज 9.89 के साथ मंडला जिला ए ग्रेड पाते हुए प्रदेश में पहले स्थान
पर है। कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने कहा कि जनसमस्याओं के निराकरण के लिए सीएम
हेल्पलाईन पोर्टल एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी विभागों को बेहतर प्रदर्शन
करने के लिए शुभकामनाएं दीं हैं।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment