BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
"आपरेशन क्लीन स्वीप" के तहत मंडला पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी, दो अलग अलग थाना क्षेत्र अंतर्गत दो आरोपी गिरफ्तार, गांजा जप्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, July 29, 2023

"आपरेशन क्लीन स्वीप" के तहत मंडला पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी, दो अलग अलग थाना क्षेत्र अंतर्गत दो आरोपी गिरफ्तार, गांजा जप्त



चौकी अंजनिया पुलिस ने गांजा तस्कर को 1800 ग्राम गांजे के साथ  आरोपियोंगांजा को किया गिरफ्तार

 

रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के अंतर्गत आने वाली चौकी अंजनिया में दिनांक 28/07/2023 को मुखबिर द्वारा सूचना पर चौकी प्रभारी अंजनिया उप निरीक्षक पंकज विश्वकर्मा द्वारा तत्काल चौकी पुलिस टीम को लेकर एनएच30 माधोपुर वायपास पहुंचकर मुखबिर के बताये हुलिया अनुसार एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। संदेही व्यक्ति के पास मिले नांरगी रंग के थैले में रखी सफेद रंग की पालीथीन में 01 किलो 800 ग्राम गांजा कीमती करीबन 18500 रूपये का मिला। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की मोटरसाइकिल एवं मादक पदार्थ गांजा जप्त कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। आरोपी पवन चक्रवर्ती पिता भारत चक्रवर्ती उम्र 31 वर्ष निवासी लिंगा  पोड़ी थाना कोतवाली जिला मण्डला से गांजा के संबंध में पुछताछ की जा रही हैं, गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी गांजा की तस्करी में गिरफ्तार हो चुका हैँ।   


बरामद मशरूकाः- 01 किलो 800 ग्राम गांजा कीमती करीवन 18,500 रूपये , एक स्पेलेण्डर मो.सा. क्रं. एमपी51एमई2953 , एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन एंव नगदी 800 रूपये कुल बरामद मशरूका 1,20,800 रूपये । 

महत्तवपूर्ण भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में उनि पंकज विश्वकर्मा चौकी प्रभारी अंजनिया, सउनि अशोक चौधरी , सउनि राजेश सराठे , प्रआर. उत्तम पटेल , प्रआर. पुसु पंचेश्वर , प्रआर. फागू उइके , प्रआर. भूपेन्द्र , आर. उत्तम , आर. सुनील , आर. कीर्ति , आर. अनिल , आर. विनोद , मआर. रितु , मआर. अनूपा , एसएएफ आर. बंटी , आर. कुलदीप, सूर्यचंद बघेल की भूमिका रही।


थाना बिछिया पुलिस ने 4.5 kg  गांजा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार


वही थाना प्रभारी बिछिया निरीक्षक खेमसिंह पेंन्द्रों द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना पर बर्रई, रूषा तिराहा ग्राम बर्रई में गांजा बेचने की फिराक में खडे़ व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपी भजनलाल साहू पिता मोहनलाल साहू उम्र 38 साल निवासी ग्राम भौंकादेवरी थाना घुघरी मंडला के कब्जे से एक सफेद रंग की बोरी में 4 किलो 515 ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। उक्त मादक पदार्थ गांजा को विधिवत जप्त कर थाना बिछिया में एनडीपीएस की धाराओं में अपराध पंजीकृत कर मामले में आरोपी से गांजा के संबंध एवं संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पुछताछ कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा हैं। 

                उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिछिया खेमसिंह पेन्द्रों द्वारा उनि एस.एस रामटेक्कर, जगदीश पन्द्रों, बबीता पहाडे ,सउनि सुरेश विजयवार,हुकुमचंद उइके ,प्र.आर.जय पाण्डे ,आर. हेमंत शिव, म.आर. इनेश्वरी,उमा, चालक आर. धनेश,साइबर सेल मंडला से सुरेश भटेरे की सराहनीय भूमिका रही ।


उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा मंडला जिले में नशे के विरूद्ध आपरेशन क्लीन स्वीप चलाया जा रहा हैं। आपरेशन अंतर्गत नारकोटिक्स हेल्प लाइन नंबर 7587644166 भी जारी किया गया है। जिस पर काल कर अवैध शराब, गांजा, स्मैक, इंजेक्शन आदि मादक के संबंध में सूचना मंडला पुलिस को दी जा सकती हैं। सूचना देने व्यक्ति की नाम गोपनीय रखा जावेगा।

No comments:

Post a Comment