BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आपरेशन क्लीन स्वीप के तहत थाना बिछिया पुलिस के द्वारा एक माह के अंदर अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध दूसरी बडी कार्यवाही - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, July 29, 2023

आपरेशन क्लीन स्वीप के तहत थाना बिछिया पुलिस के द्वारा एक माह के अंदर अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध दूसरी बडी कार्यवाही


दैनिक रेवांचल टाइम्स - बिछिया घटना का संक्षिप्त विवरणः- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंडला श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला श्री गजेन्द्र सिंह कंवर, एसडीओपी बिछिया श्री खुमान सिंह ध्रुव के मार्गदर्शन में पुलिस थाना बिछिया मंडला द्वारा अवैध नशा के विरूध्द कार्यवाही करते हुये एक व्यक्ति को 4 किलो 515 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई  हैं । दिनांक 29/07/2023 को थाना प्रभारी बिछिया निरीक्षक खेमसिंह पेंन्द्रों को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मटमैले रंग की शर्ट एंव काला मटमैला रंग का पेंट ,लाल रंग का गमछा रखा है  जिसने सफेद रंग की बोरी में गांजा रखा है जो बर्रई, रूषा तिराहा ग्राम बर्रई में गांजा बेचने की फिराक में खडा है मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतू थाना प्रभारी बिछिया खेमसिंह पेन्द्रों के द्वारा उनि एस.एस रामटेक्कर, जगदीश पन्द्रों, बबीता पहाडे ,सउनि सुरेश विजयवार,हुकुमचंद उइके प्र.आर. जय पाण्डे ,आर. हेमंत शिव, म.आर. इनेश्वरी,उमा, चालक आर. धनेश, की टीम गठित कर रवाना किया गया जोकि मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचे मुखबिर द्वारा बताये गये हुलिये का व्यक्ति खडा हुये दिखा जिसको घेराबंदी कर पकडा जिससे उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम भजनलाल साहू पिता मोहनलाल साहू उम्र 38 साल निवासी ग्राम भौंकादेवरी थाना घुघरी मंडला होना बताया जोकि मुखबिर की सूचना से मेल होना पाया गया जिसके कब्जे से एक सफेद रंग की बोरी में 4 किलो 515 ग्राम मादक पदार्थ गांजा  कीमती लगभग 42,000 रूपये की मिली । उक्त मादक पदार्थ गांजा को विधिवत जप्त किया गया ।एंव मामले में एक अन्य आरोपी की संलिप्ता होने से आरोपी  की तलाश की जा रही है  

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिछिया खेमसिंह पेन्द्रों द्वारा उनि एस.एस रामटेक्कर, जगदीश पन्द्रों, बबीता पहाडे ,सउनि सुरेश विजयवार,हुकुमचंद उइके ,प्र.आर.जय पाण्डे ,आर. हेमंत शिव, म.आर. इनेश्वरी,उमा, चालक आर. धनेश,साइबर सेल मंडला से सुरेश भटेरे एंव सूर्यचंद बघेल की सराहनीय भूमिका रही

No comments:

Post a Comment