BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
चौकी अंजनिया पुलिस ने किया अवैध शराब बेचने वालों के विरूध्द ताबड़तोड़ कार्यवाही - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, July 24, 2023

चौकी अंजनिया पुलिस ने किया अवैध शराब बेचने वालों के विरूध्द ताबड़तोड़ कार्यवाही


दैनिक रेवांचल टाइम्स - अजनियां पुलिस ने कार्यवाही के दौरान आरोपीयानों से की 26 पाव देशी विदेशी शराब जप्त श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मण्डला द्वारा अवैध शराब बेचने वालों की गतिविधियों पर सख्ती से अंकुश लगाते हुये अवैध गतिविधियों में संलिप्त बदमाशो के विरूध्द कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। निर्देशों के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री गजेन्द्र सिंह कबर व एसडीओपी महोदय अमृता द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नीलेश दोहरे थाना बम्हनी ने टीम गठित कर अवैध शराब बेचने वालों के विरूध्द कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये । यह कि चौकी अंजनिया पुलिस द्वारा अवैध शराब बेचने वालो के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की गयी कार्यवाही के दौरान आरोपी छतर निवासी माधोपुर के कब्जे से 26 पाव अंग्रेजी शराब कीमती कुल 2600 रूपये , आरोपी संतराम के कब्जे से हाथ महुआ भट्टी की 10 लीटर कच्ची शराब  कीमत करीबन 1000 रूपये जप्त किया गया आरोपीयानों का कृत्य धारा 34ए आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपीयानों से  अग्रेजी एवं हाथ महुआ भट्टी की कच्ची शराब जप्त कर आरोपीयानों के विरूध्द पृथक पृथक अपराध पंजीबध्द कर अऩुसंधान में लिया गया । 

भूमिकाः- थाना प्रभारी श्री नीलेश दोहरे थाना बम्हनी, उनि पंकज विश्वकर्मा चौकी अंजनिया , सउनि राजेश सराठे , सउनि अशोक चौधरी , प्र.आर. उत्तम पटैल ,प्र.आर. फागू लाल , प्रआर. पंचेश्वर , आर. सुनील सिंह,आर.कीर्ति कुमार, आर. उत्तम सिंह गोठरिया,  आर. विनोद तेकाम की महत्तवपूर्ण भूमिका रही

No comments:

Post a Comment