रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के रसोईया उत्थान संघ समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार 22 जुलाई को केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के हाथों मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द महापंचायत बुलाए जाने का आग्रह किया है।साथ ही यह भी कहा है, कि मध्यान्ह भोजन जैसे महत्वपूर्ण योजना को चलाने में अभिन्न अंग बने रसोइयों की तरफ सरकार बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है। जबकि हाल ही में अन्य वर्गों की महापंचायत बुलाकर सरकार ने कुछ ना कुछ अच्छा निर्णय लिया है।जो रसोईया परिवार के लिए भारी खेद का विषय है। रसोईया उत्थान संघ समिति के संस्थापक पी.डी.खैरवार ने जानकारी दी है,कि केंद्रीय इस्पात मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के हाथों उनके कौवा डोंगरी प्रवास पर संघ समिति के पदाधिकारियों के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। ध्यानाकर्षण ज्ञापन में मांग दोहराई गई है,कि अब तक ज्ञापन और मुलाकातें हजारों हो चुकी हैं। यही करते-करते रसोईया परिवार मानसिक रूप से ठगा महसूस करने लगा है। मुख्यमंत्री जी जल्द ही भोपाल में रसोइयों की महापंचायत बुलाएं और सभी के सामने रसोइयों के स्थाई रोजगार की घोषणा करें ताकि आगामी चुनावों में रसोईया परिवारों और उनके रिश्तेदारों के द्वारा भारतीय जनता पार्टी को वोट देने के लिए विचार कर सकें। संघ समिति पदाधिकारी कुंवर सिंह मरकाम ने बताया है कि मध्यान्ह भोजन पकाने वाले रसोइयों के स्थाई रोजगार की मांग कई दशकों से जारी है। बावजूद इसके उनकी मांगों पर किसी भी सरकार के द्वारा अब तक ध्यान नहीं दिया गया है। जिसके कारण रसोइयों का परिवार आर्थिक तंगी से गुजरता आ रहा है।तीरथ साहू ने कहा है कि अब रसोईया सब्र होते जा रहे हैं उनको सरकार की रसोईया विरोधी नीतियों के खिलाफ बड़े और उग्र आंदोलन पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। गंगोत्री विश्वकर्मा ने बताया है,कि अब महंगाई के इस दौर में शान शौकत से जीवन गुजारना तो दूर की कौंड़ी परिवार चलाना भी रसोइयों को मुश्किल पड़ रहा है। सुरेश बघेल ने के अनुसार मंडला जिले में 4000 चार हजार और संपूर्ण मध्यप्रदेश में लगभग 400000 चार लाख रसोईया परिवार हैं। यह सभी रसोईया एकजुट होकर सरकार के रसोईया हित में निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।
Monday, July 24, 2023
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
रसोइयों ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर जल्द ही महापंचायत बुलाने की की है मांग...
रसोइयों ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर जल्द ही महापंचायत बुलाने की की है मांग...
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment