BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में थाना परिसर पर किया गया वृक्षारोपण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, July 9, 2023

राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में थाना परिसर पर किया गया वृक्षारोपण






दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला ।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरणा से उत्पन्न छात्र संगठन जिसे विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन होने का गौरव प्राप्त है। अनुशासन जिसकी पहचान है। भारत को विश्व गुरु के शिखर पर पुनः स्थापित करने में सबसे अग्रणी। राष्ट्र पुनर्निर्माण के लक्ष्य को लिए लगातार 75 वर्ष से कार्यरत विद्यार्थी परिषद हमेशा से ही छात्रों के हित में आवाज उठाना विधार्थी परिषद की प्राथमिकता रही है।

बड़े हर्ष की बात है कि विश्व के सबसे बड़े राष्ट्रीय छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिसकी स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुई। जिसको सभी कार्यकर्ता राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाते हैं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देश का एक मात्र गैर राजनैतिक छात्र संगठन है जो हमेशा से छात्र हित एवं समाज हित में कार्य करती है। समाज एवं राष्ट्र हित मे हर बातों ध्यान में रखते हुए आंदोलन एवं रचनात्मक कार्यों से समाज मे अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं। उसी तारतम्य में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस थाना नैनपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया जिसमें थाना परिसर के समस्त स्टाफ के साथ अ.भा.वि.प. प्रांत कार्यकारणी सदस्य आर्यन झारिया,नगर मंत्री-प्रांत कार्यकारणी सदस्य प्रवीण (छोटे) ठाकुर, कार्यालय मंत्री मनीष ठाकुर,कार्यकर्ता गुरु नंदा,अतुल सोनी,तुषार कांड्रा उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment