रेवांचल टाईम्स - मंडला मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य मंडला जिले में सुरक्षित प्रसव खासकर सरकारी अस्पतालों में होना संभव नहीं हो रहा है ऐसी अनेक घटनाएं घट रही हैं जिससे प्रसूता मां की मौत हो रही है या बच्चे की मौत की घटनाएं लगातार सामने आ रही है सरकारी अस्पतालों में यूं तो सरकार के द्वारा सभी तरह की सुविधाएं इस संबंध में उपलब्ध कराई जा रही हैं लेकिन सरकारी तंत्र की लापरवाही की वजह से सरकारी अस्पतालों में सुरक्षित प्रसव नहीं हो पा रहा है यही वजह है कि मौतों का सिलसिला इस संबंध में मंडला जिले में थम नहीं रहा है। मामला 14 जुलाई मंडला जिले की तहसील नैनपुर के ग्राम सालीवाडा का है जानकारी के अनुसार मदन झारिया अपनी पत्नी को लेकर जिला चिकित्सालय मंडला में जांच कराने के लिए गए थे उस समय प्रसूति का समय पूरा नहीं हो पाया था चिकित्सालय में पंप मशीन द्वारा बच्चा को जबरदस्ती खींचा गया जिसकी वजह से प्रसूता मां पूजा झारिया की मौत हो गई बताया जा रहा है इस मामले को दबाने की पूरी कोशिश की जा रही है बच्चा इस समय आईसीयू में भर्ती है और पूरा परिवार इस समय दुख की पीड़ा सहन कर रहा है जिला चिकित्सालय सहित मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं संबंधित डॉक्टर और संबंधित पूरे स्टाफ की सेवा समाप्ति की कार्यवाही तत्काल शासन प्रशासन द्वारा की जावे पीड़ित
मदन झारिया ने बताया कि मेरी पत्नी की मौत का जिम्मेदार जो भी है उसके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाए मंडला के जिला चिकित्सालय में घोर लापरवाही हुई है समय के पहले जबरदस्ती प्रसूति करा दी गई जो उचित नहीं है उन्होंने कहा कि मेरे साथ जो हुआ सो हुआ बाकी के साथ ऐसा ना हो इसलिए सभी जनप्रतिनिधि एवं शासन प्रशासन के आला अधिकारी तत्काल इस संबंध में कार्यवाही करें और पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान करें पीड़ित परिवार से मिलने के लिए मंडला विधानसभा के विधायक देव सिंह सैयाम भी पहुंचे और हर संभव मदद का आश्वासन दिया तथा उच्च स्तरीय जांच कराने की बात कही जना अपेक्षा है तत्काल जांच की जाए और सभी दोषियों के खिलाफ परिणाम कार्य कार्यवाही की जावे।

No comments:
Post a Comment