BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पन्ना प्रमुख संमेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री कुलस्ते... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, July 16, 2023

पन्ना प्रमुख संमेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री कुलस्ते...


रेवांचल टाईम्स - मंडला मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है इसी तारमत्म्य में भाजपा ने जनसम्पर्क अभियान शुरू कर दिया है। बड़े बड़े नेता मंत्री व पदाधिकारी गांव गांव जाकर लोगो से संपर्क कर अपनी सरकार की योजनाएं व उपलब्धियां गिना रहें है। आज कड़ी में जिले के बीजाडांडी ब्लॉक मुख्यालय के मंगल भवन में पन्ना प्रमुख व कार्यकर्ता संमेलन का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ भारती, पंडित दीनदयाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेल चित्र की पूजा अर्चना कर की गई। सभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए कहा आप लोग अपनी सरकार की उपलब्धियां जन्ता को बताएं तभी आगामी विधानसभा में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। 


भाजपा सरकार गरीबों के लिए जनकल्याण कारी योजना चला रही- केंद्रीयमंत्री कुलस्ते


सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने कहाँ हमारी प्रदेश सरकार और देश की सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए कहाँ जब से प्रदेश व देश में भाजपा की सरकार बनी है तब से और पहले की सरकार के समय के विकाज़ में जमीन आसमान का अंतर है। प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी जब इन्होंने एक रोड तक नही बनवाई किसी भी गांव में कांग्रेसियों ने लोगो को पानी उपलब्ध नही करा पाए। जैसे ही हमारी सरकार आई वैसे ही हमने आप लोगो को बिजली, पानी, सड़क, देने का काम किया है। महिलाओं के लिए हमारी सरकार गैस चूल्हा, लाडली बहना, लाडली लक्ष्मी योजना साथ ही किसानों के बेरोजगारो के लिए, युवाओं के लिए, पथ बिक्रेताओं के लिए जनकल्याण कारी योजनाएं चला रही है। देश की सरकार गरीबो के लिए सबसे बड़ी प्रधानमंत्री योजना चला रही है। जिससें देश के गरीबो का पक्का मकान बनने का साकार हो रहा है। इस दौरान रामप्यारे कुलस्ते, संदीप नामदेव, आदित्य मिश्रा, पुष्वा सिंह उद्दे, ओम दुबे, मिश्री यादव, बिपत राम साहू, जमुना उईके, अजीत श्रीवास्तव, भागवत गौठरिया, डुमारीलाल कुम्हरे, अमरावती गौठरिया, अल्का कुम्हरे, पुनाराम गौठरिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment