BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
तीन करोड़ की अधूरी सड़क को पूरा कराने जनसुनवाई पहुंचे पीपरदौन के सैकड़ों ग्रामीण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, July 18, 2023

तीन करोड़ की अधूरी सड़क को पूरा कराने जनसुनवाई पहुंचे पीपरदौन के सैकड़ों ग्रामीण



दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला*लगभग तीन करोड़ यानी  2 करोड़ 90 लाख ₹11 हजार की लागत से स्वीकृत पक्की सड़क को अधूरा छोडकर लोक निर्माण विभाग मंडला के द्वारा सालों पहले रोक  दिए जाने के कारण बिछिया विधानसभा क्षेत्र के पच्चीसों गांव के ग्रामीणों को आवागमन में भारी असुविधा जा रही है। इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए वर्षों से संबंधित विभाग और प्रशासन के जिम्मेदार कार्यालयों का चक्कर काट रहे पीपर दोन के ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में मंगलवार 18 जुलाई को भी जनसुनवाई पहुंचकर कलेक्टर के नाम आवेदन पत्र दिए हैं। ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या के समाधान कराए जल्द कराए जाने आम आदमी पार्टी मंडला की ओर से पी.डी.खैरवार सहजान सिंह परस्ते एवं शिशु सिंधु सिंहमे भलावी  ग्रामीणों के समर्थन में पहुंचे। जारी विज्ञप्ति के अनुसार मामला बिछिया विधानसभा के अंतर्गत विकासखंड घुघरी ग्राम पंचायत पीपरदोन का है।मंडला से घुघरी मुख्य सड़क मार्ग से मांगा होते हुए बिछिया की ओर जाने के लिए चार किलोमीटर दूर पीपर दोन की ओर 3 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क की स्वीकृति 2020 में हो चुकी थी। इस सड़क के निर्माण के लिए भूमि पूजन केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, राज्यसभा सांसद संपतिया उइके एवं वर्तमान विधायक नारायण सिंह पट्टा की उपस्थिति में बड़े ही धूमधाम से हुआ था। पीडब्ल्यूडी के द्वारा अनुबंधित ठेकेदार रवि शंकर जायसवाल जबलपुर निवासी को निर्माण कार्य के लिए जिम्मेदारी दी गई थी। ठेकेदार ने बीच में लगभग 300 मीटर क्षेत्र को छोड़कर पक्की सड़क का निर्माण जैसे तैसे कराने के बाद काम बंद कर दिया है। कार्य बंद हुए लगभग एक साल बीत चुके।इस मार्ग के अधूरे होने के कारण लगभग पच्चीसों गांवों के ग्रामीणों को लगभग 15 से 20 किलोमीटर दूरी अतिरिक्त चल करके घुघरी पहुंचना पड़ता है। जबकि मात्र तीन सौ मीटर अधूरी सड़क के बन जाने के बाद सिर्फ 5 किलोमीटर की दूरी तय करने पर ही घुघरी तक पहुंचा जा सकता है। इस समस्या को लेकर पीपर दोन के ग्रामीण तहसील, जनपद एसडीएम, पीडब्ल्यूडी और कलेक्टर तक आवेदन देते परेशान हो चुके हैं। निराकरण आज तक नहीं कराया जा सका है। जिसको लेकर ग्रामीण अब आगामी चुनाव में वोट बहिष्कार करने तक का मन बना चुके हैं। बता दें यह सड़क मंडला घुघरी सड़क मार्ग से दाहिनी ओर गजराज होते हुए बिछिया की ओर जाती है। ग्रामीणों ने यह भी बताया है,कि ग्राम पंचायत मांगा निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और शिक्षक कमलसिंह मरावी की पत्नि लीलाबाई की निजी भूमि होते यह सड़क आगे निकलती है।  लीलाबाई ने कुछ वर्षों पहले जिस किसान से इस खेत को खरीदा था, उस किसान के पिता ने इस सड़क के लिए जनपद पंचायत को जमीन दान स्वरूप दे चुका था,जिसको नहीं मानते हुए लीलाबाई के द्वारा सड़क बनाए जाने पर बेवजह रोक लगाए जाकर क्षेत्रीय जनता को परेशान किया जा रहा है। बता दें बनेहरी नाहरवेली,कूम्ही,डूंडीलाफन,बिलगांव,खमतरा,साजपानी,बिसांधर,राम्हेंपुर,डोंगरमंडला,कटंगी,ददरगांव,कंड्रा, छतरपुर सहित पचासों गांवों के लिए यह  आवागमन का एकमात्र रास्ता है। जनसुनवाई में पहुंचे सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने मांग की है, कि इस बड़े क्षेत्र की समस्या को ध्यान में रखते हुए इस अधूरी सड़क को पूरी तरह जल्द से जल्द बनवाया जाए।पीपरदौन से सरपंच देविन कुशराम,उपसरपंच प्रहलाद कुलस्ते,सुखवंती उईके,रमेश उईके, अनुसुइया परते,धरम सिंह धुर्वे, दुर्गा प्रसाद परते,बाला राम कुड़ापे, सुखलाल कुशराम मुख्य रूप से सामिल रहे।

No comments:

Post a Comment