दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला विकास पर्व के अंतर्गत ग्राम पंचायत पौड़ी माल में भूमिपूजन तथा लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित।कार्यक्रम में आसपास की 12 पंचायतों जिसमे पौड़ी माल, लिंगा माल झालपानी मोहगांव चक मवईजर किंद्री मोहनिया पटपरा,सिंगारपुर,पटपर सिंगारपुर,छपरी सिलपुरी, बक्छेरादोना,नरेंद्रगढ़ शामिल रही।विकास पर्व के अंतर्गत इन ग्राम पंचायतों में स्वीकृत विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा लोकार्पण किया गया।इस अवसर पर पूर्व विधायक रामप्यारे कुलस्ते ,जिला पंचायत सदस्य शैलेश मिश्रा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, जयदत्त झा, धर्मराज सिंह परिहार,विधानसभा विस्तारक ओम दुबे,गणमान्य नागरिकों,ग्राम पंचायतों के सरपंच,जनपद सीईओ,सचिव, रोजगार सहायक,की उपस्तिथि रही।
अपने संबोधन में जिला पंचायत सदस्य श्री शैलेश मिश्रा ने उपस्थित जनों से अपनी बात रखते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आमजनता की सरकार है।जनता के हित सर्वोच्च प्राथमिकता है,प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु कृत संकल्पित है। जागरूक होकर अपनी समस्याओं को सुलझाने,सेवाओं का लाभ लेने, सामाजिक समरसता के साथ रहने,भारतीय नस्ल गौपालन करने,जलसंरक्षण करने की अपील की।आगे अपनी बात रखते हुए मिश्रा ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तथा माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रत्येक वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है,जिनका हमे जागरूक होकर लाभ लेना चाहिए।उपस्थित जनों के समाज को शिक्षित बनाने,स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत प्रत्येक बच्चो को रोजाना शाला भेजने,नशामुक्त समाज बनाने की अपील की।



No comments:
Post a Comment