मंडला 18 जुलाई 2023
केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गनसिंह
कुलस्ते के निर्धारित दौरा कार्यक्रम अनुसार 19 जुलाई को प्रातः 8 बजे वे जबलपुर से मंडला के लिए रवाना होकर प्रातः 9 बजे मंडला सर्किटहाउस पहुचेंगे। इसके बाद प्रातः 9:30 बजे मंडला से रामनगर के लिए रवाना होकर प्रातः 10 बजे रामनगर पहुंचकर विकास पर्व अंतर्गत लोकार्पण, भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। श्री कुलस्ते
प्रातः 11 बजे रामनगर से ठरका के लिए रवाना होंगे एवं दोपहर 12 बजे ठरका में विकास पर्व अंतर्गत लोकार्पण, भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
इसके बाद वे दोपहर 1 बजे ठरका से जबलपुर के
लिए प्रस्थान करेंगे।

No comments:
Post a Comment