मंडला 18 जुलाई 2023
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी कि सघन
दस्त रोग पखवाड़ा एवं दस्तक अभियान का प्रथम चरण 18 जुलाई से 31 अगस्त 2023 तक जिले में अभियान चलाया
जाएगा। इसके अंतर्गत 0 से 5 साल के बच्चों का स्वास्थ्य
परीक्षण, बीमारियों की पहचान, जांच, उपचार एवं रेफरल सेवाएं दस्तक दल द्वारा प्रदान की जाएगी।
इसी तारतम्य मे 18 जुलाई 2023 को दस्तक अभियान का शुभारंभ
नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा के कर कमलों के द्वारा बच्चे को विटामिन-ए की दवा
पिलाकर शुभारंभ किया गया। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. यतींद्र झारिया के द्वारा
उपस्थित मुख्य अतिथि एवं एनआरसी में उपस्थित महिलाओं को दस्तक अभियान में दी जाने
वाली सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
दस्तक दल द्वारा घर-घर जाकर दी जाएगी 11 प्रकार की सेवाएं
सर्वे कर डयूटी लिस्ट लाईन लिस्टिंग कर दस्तक दल घर-घर जाकर
सेवायें 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों में
बाल्यकालीन बीमारियां जैसे गंभीर एनीमिया बच्चों का इलाज, हीमोग्लोबिन की जांच, गंभीर कुपोषण के बच्चों
को एनआरसी में भर्ती एवं एसएनसीयू एवं एनआरसी से छुट्टी से प्राप्त बच्चों की जांच
एवं फालोअप करना, आयु अनुसार 9 माह से 5 वर्ष के बच्चों को विटामिन ए अनुपूरक देना, रेफरल समस्त 11 प्रकार की सेवायें
प्रदान की जाएगी। दस्तक दल घर-घर जाकर चैकलिस्ट अनुसार जानकारी सुपरवाईजर के
पर्यवेक्षण रिपोर्टिंग समय सीमा में करना।
डयूटी लिस्ट अनुसार सेवायें एवं प्रचार-प्रसार
0 से 5 साल तक के बच्चों की डयूटी
लिस्ट लाईन लिस्टिंग कर दस्तक दल घर-घर जाकर सेवाएं प्रदान करेंगें और गेरू से
निशान लगाएंगें। सामुदायिक बैठक नारे लेखन, पोस्टर पंपलेट, बैनर, रैली, मुनादी, प्रभावीशाली व्यक्ति, सहयोगी विभागों का सहयोग लेकर समस्त संस्थाओं में ओआरएस
कार्नर बनाना, प्रचार-प्रसार सामग्री का प्रदर्शन करेंगें व अभियान के
प्रति वातावरण निर्मित भी करेंगें।
समुदाय एवं संस्थाओं में होगी अनेक गतिविधियां
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सघन दस्त
रोग नियंत्रण पखवाड़ा की समुदायिक आधारित, संस्थागत आधारित गतिविधि
आयोजित कि जाएगी। सभी संस्थाओं में ओआरएस कार्नर बनाना, जिंक की गोली आयु अनुसार वितरण भी किया जाएगा। जिले की सभी
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सिविल अस्पताल एवं स्वास्थ्य
संस्थाओं में दस्तक अभियान का शुभारंभ 18 जुलाई को किया गया।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment