BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आवारा मवेशियों के जमावड़ा से राहगीर व वाहन चालक परेशान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, July 23, 2023

आवारा मवेशियों के जमावड़ा से राहगीर व वाहन चालक परेशान


दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला।  नैनपुर नगर के प्रमुख सड़कों और चौराहों पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। जिसकी वजह से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व के आवारा पशुओं की वजह से कई बड़े हादसे भी हो चुके हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे हुए हैं। नगर में आवारा पशुओं का जमावड़ा इन दिनों दुर्घटना का कारण बना हुआ है। मुख्य मार्गों पर आवारा पशुओं के कारण राहगीरों, वाहन चालकों का निकलना तक दूभर हो गया है। कई बार तो हालात यह हो जाते है कि आवारा पशुओं के कारण जाम लग जाता है। रात में स्थिति और विकट हो जाती है।इनकी संख्या सुबह और शाम को ज्यादा हो जाती है। चौराहे या सड़क से गुजरने वाले वाहनों के हॉर्न से कई बार ये बिदक जाते है। जिसकी वजह से ये रोड़ पर दौड़ने लगते हैं और हादसे हो जाते हैं। इसके बावजूद नगर पालिका के सम्बन्धित अधिकारी इनकी पकड़ करने में असमर्थता जता रहे। अगर समय रहते नगर की प्रमुख सड़को और चौराहों से ये मवेशियों को नहीं हटाया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से अभियान चलाकर आवारा पशुओं से सड़क को मुक्त कराने की मांग की है।नगर  की सड़कों पर बेसहारा जानवरों का कब्जा होने के पीछे बहुत हद तक पशु मालिक भी जिम्मेदार हैं। मवेशियों से हित साधने के बाद इन्हें सड़कों पर बेसहारा घूमने के लिए इस तरह छोड़ दिया जाता है। दुर्घटना में मवेशियों की मौत के बाद वे मुआवजा के लिए दावा करते हैं। इसके साथ ही जिम्मेदार अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जबकि यातायात पुलिस द्वारा बेसहारा मवेशियों के सिंग पर रेडियम लगाए गए है।

No comments:

Post a Comment