दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला। बीते दिनों कर्नाटक राज्य के चिक्कोडी जिले के बेलगांव क्षेत्र में असामाजिक तत्वों द्वारा जैन मुनि काम कुमार नंदी महाराज निर्मम व बर्बर हत्या कर दी गई और उनके शव को रायबाग तालुक के खटकभावी गांव में एक बोरवेल गड्ढे में फेंक दिया गया । इसके बाद से ही जैन समाज आक्रोशित है। जिसके बाद कर्नाटक सरकार एवं भारत सरकार के द्वारा अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई। जिसके विरोध में सकल दिगंबर जैन समाज नैनपुर एवं पिंडरई और सभी समाज के लोगों द्वारा नैनपुर तहसील कार्यालय पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति एवं कर्नाटक सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही तहसील कार्यालय में सभी धर्म के मुखिया लोगों के द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त किए।जिसमे पूर्व विधायक संजीव उइके, वरिष्ट पुरनचंद जैन, कैलाश जैन, पिंडरई के जैन समाज के अध्यक्ष, बालकिशन खंडेलवाल ,अशीस जैन शामिल थे । जिनके द्वारा कहा गया की जैन धर्म अहिंसा का पुजारी है जो एक चीटी को भी मारना पाप समझता हे,जैन मुनि के लिए तो सभी लोग एक समान है,उनके द्वारा कभी किसी प्राणी के लिए भी बुरा नही सोचा गया।सभी के लिए अमन चैन की बात की जाती है।जिनकी इस तरह से निर्मम हत्या की गई ये कैसी दरंदगी है।आज साधु संत भी इस देश में सुरक्षित नहीं है सभी धर्म के लोगों ने इसे अपराधियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की बात की। जिससे देश में अमन चैन बना रहे। ज्ञापन देते समय बड़ी संख्या में भीड़ देखने को मिली जहां छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग देखने को मिले।
Thursday, July 20, 2023
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
सकल दिगंबर जैन समाज ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
सकल दिगंबर जैन समाज ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment