दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला विगत दिनों पौंडी बीट में भारी मात्रा में सागौन झाङ काटकर खेती करने का मामला प्रकाश में आया था।उक्त घटना को लेकर कल लालपुर पंचायत भवन में एक बैठक का आयोजन किया गया था।इस बैठक में पौंडी, डूंगरिया,चौरई,खापा, निवारी,खाम्ही ,मलधा,खेरूवारे वन ग्राम,मानिकसरा,बरबाही, कुकरी और लालपुर गांव के महिला-पुरूष शामिल थे।बैठक में विधायक डाक्टर अशोक मर्सकोले एवं वन विभाग के एसडीओ फोरेस्ट मुकेश पटेल एवं बरेला वनपरिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक कटारे उपस्थित हुए।लालपुर के भारत लाल कुंजाम ने इस घटना पर बात रखते हुए बताया कि लालपुर गांव को चारागाह का सामुदायिक निस्तार हक्क 110 हेक्टेयर मिला है।परन्तु उक्त निस्तारी भूमि में जंगल काटकर खेती किया जा रहा है।इस अतिक्रमण की सूचना वन विभाग के बरेला वनपरिक्षेत्र को 21 जून 2023 को लिखित में दिया गया था।परन्तु विभाग से कोई कार्यवाही नहीं किया गया।इससे संदेह होता है कि अतिक्रमणकारी के बीच वन विभाग का सांठगांठ है।पौंडी के वन सुरक्षा समिति अध्यक्ष प्रेम सिंह धुमकेती ने कहा कि अतिक्रमण वाले कम्पार्टमेंट में 368 हेक्टेयर निस्तार के लिए जंगल आबंटित किया गया है।इसको लेकर पौंडी की ग्राम सभा ने अतिक्रमण के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया और 6 जून 2023 को इसकी लिखित जानकारी वनपरिक्षेत्र अधिकारी बरेला को दिया गया था।परन्तु कार्यवाही नहीं होने से अतिक्रमण करने वाले जंगल काटने के काम को तेजी से अंजाम देते रहे। एसडीओ फोरेस्ट ने बताया कि इस घटना में शामिल चार लोगों के खिलाफ पीओआर काटकर वन भूमि पर अतिक्रमण प्रकरण बनाया गया है।हम किसी भी दोषियों को नहीं छोङेंगे।उन्होने कहा कि मैं और रेंजर इस क्षेत्र में नये आए हैं और पौंडी बीट में कोई नाकेदार की स्थाई पोस्टिंग नहीं है। विधायक डाक्टर अशोक मर्सकोले ने कहा कि गांव के लोग मकान मरम्मत के लिए जंगल से पतली लकङी काटता है तो वन विभाग तत्काल कार्यवाही करता है।परन्तु अतिक्रमण में इतना जंगल कट जाना और वन विभाग की ओर से कोई कार्यवाही नहीं होना,संदेह पैदा करता है।उन्होने कहा कि बरगी बांध बनने के समय टिम्बर माफिया ने पुरानी लकङी ले जाने के लिए टी.पी के आर में सागौन झाङ काटकर जबलपुर ले गए आज भी टिम्बर माफिया इस क्षेत्र में सक्रिय है।इस घटना के असली गुनहगार तक पहुंचना वन विभाग की प्राथमिकता होना चाहिए।बैठक के बाद वन विभाग के साथ विधायक अतिक्रमण क्षेत्र का निरीक्षण करने जंगल गए।निरिक्षण के दौरान काटी गई सागौन की लकङी को जो छिपाकर नाले में रखा गया था, वो वहां नहीं था।बताया जा रहा है कि तेज बारिश के कारण नाले से लकङी बहकर बरगी जलाशय में चला गया है। इस बैठक में जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र बरकङे, शिवकली मरावी सरपंच खापा, दशरथ मसराम उपसरपंच मानिकसरा,कल्लू सिंह आर्मो सरपंच लालपुर,सुखदेव नेताम, इमारत बरकङे,संतलाल मरकाम, सुघर लाल परते,पंडू लाल उईके,नरेश मरावी, छत्र सिंह उईके,ब्रज कुमारी सरोठिया राजंती परते,अच्छे लाल मरावी बजारी लाल कुलस्ते , कैलाश सोनी,अजमेर गोठरिया रफिक मंसूरी,बरगी बांध विस्थापित एवं प्रभावित संघ के केहर सिंह मार्को,शारदा यादव एवं राज कुमार सिन्हा आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।
Friday, July 21, 2023
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
पौंडी बीट में काटे गए जंगल का डाक्टर मर्सकोले द्वारा निरिक्षण वन विभाग का अमला भी मौजूद रहा
पौंडी बीट में काटे गए जंगल का डाक्टर मर्सकोले द्वारा निरिक्षण वन विभाग का अमला भी मौजूद रहा
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper



No comments:
Post a Comment