BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कर्नाटक में जैन मुनि की नृशंस हत्या के विरोध में, सकल दिगम्बर जैन समाज निवास ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम का एसडीएम को सौंपा ज्ञापन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, July 20, 2023

कर्नाटक में जैन मुनि की नृशंस हत्या के विरोध में, सकल दिगम्बर जैन समाज निवास ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम का एसडीएम को सौंपा ज्ञापन...



रेवांचल टाईम्स - मण्डला विगत दिनों कर्नाटक राज्य में जैन समाज के साधु आचार्य श्री 108 कामकुमार नदी जी मुनिराज की नृशंस हत्या कतिपय अपराधियों द्वारा की गई है, सकल दिगम्बर जैन समाज निवास, जिला मंडला, जैन साधु की हत्या से अत्यंत व्यथित तथा दुखी है। आज दिनांक 20.07. 2023 को समस्त जैन समाज अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर तथा अन्य सभी शासकीय / अशासकीय कार्यों से विरत रह कर, उक्त घटना के विरोध में सामूहिक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम निवास अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को सौपतें हुये, मांग करता है कि कर्नाटक में हुयी अपराधिक घटना के आरोपियों को कठोर दण्ड दिये जाने के साथ ही भविष्य में देश में कहीं भी ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो सके, ऐसी कानूनी सुरक्षा प्रदान की जावें, एवं सम्पूर्ण भारत वर्ष के समस्त जैन तीर्थ क्षेत्रों में सुरक्षा प्रदान की जायें।

No comments:

Post a Comment