BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बड़ी कार्यवाही के बाद पुनः शुरू हो रहे है जुए के फड़ जुआड़ियों का फिर शुरू हो रहा है जमावड़ा दूर दूर से पहुँच रहे है खिलाड़ी... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, July 31, 2023

बड़ी कार्यवाही के बाद पुनः शुरू हो रहे है जुए के फड़ जुआड़ियों का फिर शुरू हो रहा है जमावड़ा दूर दूर से पहुँच रहे है खिलाड़ी...


रेवांचल टाईम्स - मंडला आदिवासी बाहुल्य जिले में सट्टा जुआ फिर अपनी रफ़्तार पकड़ने लगा और बीते दिनों हुई मंडला नैनपुर में संचालित जुआडियों पर अब तक की हुई सबसे बड़ी कार्यवाही के बाद भी बाज नही आ रहे सटोरिये और जुआडी वही  मण्डला नगर के आसपास और भुआ बिछिया निवास नैनपुर बीजाडांडी में पुनः संचालित हो चुके है जुए के फड धड़ल्ले से चल रहे हैं जुए के फड़ पहुँचने लगे फिर खिलाड़ी 

        वीते दिनों मंडला पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एवं कोतवाली थाना प्रभारी की सजगता से पुलिस महकमे द्वारा सारे अवैध धंधों पर नकेल कसने का काम लगातार किया जा रहा है इसके बाद भी अपराध और अपराधी के हौसले बुलंद नजर आ रहे है । ताजा मामला नैनपुर थाना का है। वही बीते दिनों जहां 80 से ज्यादा जुआडी 52 पत्तियों की महफ़िल सजा कर लाखों रुपये उड़ा रहे थे। जिस पर मण्डला पुलिस और बालाघाट पुलिस की सँयुक्त कार्यवाही की जो अब तक कि सबसे बड़ी कार्यवाही हुई थी। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अभी भी जुआरियो के हौंसले बुलंद है और मंडला शहर के जुआडियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ है। शहर में अभी भी कई जगह धड़ल्ले से जुए के फड़ लगाए जा रहे हैं, लालच और आसानी से पैसे कमाने के चक्कर मे लोग अपना पैसा बर्बाद करने इन जुआरियों के पास जाकर रोजाना लाखों रुपये का जुआ खेल रहे है। 

       वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जुआडी पुलिस को चकमा देकर जगह बदल-बदल कर रोज महफ़िल सजा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मंडला में पुरवा, रमपुरा, छोटी खैरी में पीपल घाट, उपनगर महाराजपुर के संगम घाट सहित अनेक जगहो पर अभी भी जुए के फड़ सज रहे हैं। अब देखना यह है कि मंडला शहर में भी नैनपुर की तर्ज पर जुआडियो पर कब कार्यवाही होगी। ताकि पुलिस की सक्रियता को शहर की जनता भी जान सके। हालांकि पुलिस ने छोटे-छोटे जुआरियों को पकड़ कर कार्यवाही की है, लेकिन बड़े जुआरियों को पकड़ने में अभी भी सफलता हाथ नहीं लग सकी है। वही नैनपुर में वार्ड नं एक वार्ड नं दस और ठेकेदारी मोहल्ला झाड़ू मोहल्ले में फिर जुए के फड की शुरुआत हो चुके है खिलाड़ी छोटे छोटे समूहों में खेल पुनः शुरू कर दिया है और इन खिलाड़ियों के कारण फिर से लोगो को परेशानी होने शुरू हो चुकी है।

इनका कहना है कि...

नैनपुर सहित आसपास में सट्टा तो बड़ी तेजी से चल ही रहा था और जुआ फडों पर कुछ  दिन पहले ही पुलिस ने कार्यवाही की थी तो बन्द था पर माहौल ठंडा होते ही धीरे धीरे फिर चालू हो है ये खिलाड़ी आधी आधी रात तक आनाजाना करते है पर करे भी तो क्या....

                                               स्थानीय नागरिक नैनपुर


No comments:

Post a Comment