रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के नैनपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जो विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। स्थापना काल से विद्यार्थी परिषद शिक्षक एवं छात्र दोनों का एक ऐसा संगठन है जो हमेशा से ही छात्रों के हित में आवाज उठाता है। छात्र और शिक्षक दोनों ही मिलकर संगठन में कार्य करते हैं एवं समाज का कल्याण करते हैं। जिसमे परंपरा अनुसार 9 जुलाई स्थापना दिवस के पश्चात पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकारिणी बनाई जाती है। इस कड़ी में आज अ.भा.वि.प. नगर नैनपुर की नवीन कार्यकारिणी गठित हुई। जिसमे मुख्य रूप से अभाविप के मंडला विभाग संगठन मंत्री रामाधार सिंह बैस जी उपस्थित रहे। जिसमे रामाधार जी द्वारा बताया गया कि विद्यार्थी परिषद एक मात्र छात्र संगठन है जो राष्ट्र हित में लगातार 75 वर्ष से कार्यरत है। विद्यार्थी परिषद को विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन होने का गौरव प्राप्त है। विद्यार्थी परिषद स्थापना काल से ही विधार्थी हित में कार्य कर रहा है। विद्यार्थी परिषद के प्रत्येक कार्यकर्ता ने आज़ादी के पश्चात भरतीय संस्कृति को सहजने के लिए एवं राष्ट्र के पुननिर्माण के लिए अपना बलिदान दिया। लगातार 75 वर्ष से छात्रों के द्वारा चलाया जा रहा ये संगठन जिसमें राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव है ऐसे संगठन से प्रत्येक छात्र एवं विद्यार्थी को जुड़ कर राष्ट्र के पुनर्निर्माण में सहभागी बनना चाहए। पश्चात कार्यकारिणी घोषणा की गई जिसमे नगर अध्यक्ष प्राध्यापक नवीन कुमार यादव,उपाध्यक्ष आदित्य मिश्रा,नगर मंत्री सुश्री अंजली साहू,नगर सह मंत्री भूमिका पेटेश्वर अनुराग ठाकुर मनीष ठाकुर सूरज सिंगोर नितेश साहू, नगर कार्यालय मंत्री सुजल ठाकुर,नगर कार्यालय सह मंत्री आयुष श्रीवास,नगर स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट प्रियांश ठाकुर,स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट सह प्रमुख शनि साहू सचिन झारिया,नगर स्टूडेंट्स फॉर सेवा प्रमुख हरीश सिंह उइके,नगर स्टूडेंट्स फॉर सेवा सह प्रमुख गोपाल भौरिया अभय वरकड़े, नगर राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख गीता चौधरी,नगर राष्ट्रीय कला मंच सह प्रमुख गयत्री चंद्रोल,नगर क्रीड़ा प्रमुख सत्यम ठाकुर,क्रीड़ा सह प्रमुख अतुल चौधरी हिमालय साहू,नगर स्टडी सर्किल प्रमुख नयन तिवारी,नगर स्टडी सर्किल सह प्रमुख विनय साहू,नगर तकनीकी कार्य प्रमुख पंकज झारिया,नगर महाविद्यालय कार्य प्रमुख रामेश्वर जंघेला,नगर महाविद्यालय कार्य सह प्रमुख पलास भोर,नगर विद्यालय कार्य प्रमुख मनीषा बंशकार,नगर विद्यालय कार्य सह प्रमुख मनीष प्रजापति प्रफुल राय,नगर छात्रावास कार्य प्रमुख अर्चना चौधरी,नगर छात्रावास कार्य सह प्रमुख मनोज मरकाम, नगर कार्यकारणी सदस्य सृजल ठाकुर दिव्यांचल महुले शुभ गौतम को बनाया गया। तत्पश्चात विभाग मंत्री रामाधार सिंह जी संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को सुभाकनाए दिए।
कार्यक्रम में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आर्यन झारिया, पूर्व नगर मंत्री प्रांत कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण (छोटे) ठाकुर, छात्रा कार्यकर्ता पूनम शुर्यवंशी,पूर्व कार्यकर्ता शिखा मालिक आदि की उपस्तिथि रही।

No comments:
Post a Comment