रेवांचल टाईम्स - मंडला, जनपद पंचायत बिछिया सभागार में सरपंच सचिव जनपद सदस्य अध्यक्ष उपाध्यक्ष का प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान के तहत टी बी मुक्त ग्राम पंचायत हेतु कार्यशाला आयोजित किया गया ! जिसमे उपस्तिथ सरपंच सचिव जनपद सदस्यों को बताया की टी बी को खत्म करने का वैश्विक लक्ष्य 2030 है जबकि भारत सरकार की मंशा अनुरूप वर्ष 2025 तक टी बी मुक्त भारत बनाना है उसकी के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया था जिसमे उपस्तिथ लोगों को टी बी के लक्षण संभावित मरीजों को पहचानना पहचान कर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज के जाँच करवाना चूंकि भारत सरकार की मंशा है कि टी बी मरीज के जेब से एक रुपया का भी आर्थिक भार न पड़े इसलिए संभावित टी बी मरीज का सम्पूर्ण जाँच से लेकर उपचार निःशुल्क किया जाता है ! एवं निक्षय पोषण सहायता राशि के तहत प्रतिमाह 500 एवं ट्राइबल इंसेंटिव के रूप में 750 रुपया दिया जाता है साथ ही आशा एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता संभावित टी बी मरीज का जाँच करवाता है और मरीज पॉजिटिव आता है तो इन्फ़ोर्मेंट स्कीम प्रोत्साहन राशि के तहत 500 रुपया प्रदाय किया जाता है ! एवं जितने भी प्राइवेट डॉ हॉस्पिटल क्लिनिक हैं वहाँ से भी अगर मरीज चिन्हित होता है तो उन्हें भी इन्फ़ोर्मेंट स्कीम के तहत 500 रुपया प्रदाय किया जाता है ! एवं सम्पूर्ण दवा खिला कर ठीक करने के उपरांत आशा कार्यकर्ता को 1000 का प्रोत्साहन राशि प्रदाय किया जाता है ! इस तरह भारत सरकार हर दृश्टिकोण से मरीजों का ध्यान रखा जा रहा है और राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन की गाइडलाइन अनुसार टी बी मुक्त भारत और टी बी मुक्त ग्राम पंचायत बनाने के लिए अब पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के साथ साझा संकल्प के साथ टी बी मुक्त गांव टी बी मुक्त ग्राम पंचायत की और बढ़ने के लिए आग्रह किया गया ! एवं ग्राम ग्राम पंचायत की कार्ययोजना में टी बी की जनजागरूकता एवं उन्मूलन हेतु कार्य योजना में जोड़ने को लेकर भी चर्चा किया गया ! भारत सरकार से प्राप्त निर्देशानुसार टी बी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान का शुभारम्भ माननीय राज्य्पाल महोदय के विशेष आतिथ्य में 25 अप्रैल 2023 को राजभवन में सम्पन हुआ था टी बी मुक्त भारत की दिशा में प्रयास के रूप में और ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार के विभिन्न स्तरों की योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में पंचायती राज संस्थानों की भूमिका को पहचानने के लिए पंचायती राज मंत्रालय और केंद्रीय टी बी डिवीजन (स्टड) के बीच (MOU ) द्वारा वर्ष 2025 तक टी बी मुक्त भारत बनाने के लिए 8 जुलाई 2022 को टी बी उन्मूलन के लिए अंतर्विभागीय सहयोग को समेकित रूप से एवं नीति निर्माण कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन स्तरों पर समन्वय बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है ! उसी के तहत मुख्य चिकत्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मंडला एवं जिला क्षय अधिकारी मंडला के निर्देश अनुसार आज जनपद सभागार बिछिया में जनपद CEO अर्थ जैन (आईएएस) श्रीमती शकुना उइके जनपद अध्यक्ष बिछिया की उपस्तिथि में कार्यशाला आयोजित किया गया ! एवं निक्षय मित्र बनकर कैसे टी बी मरीजों के पोषण के लिए सहयोग कर सकते है उसके बारे में भी चर्चा किया गया कार्यशाला में 8 निक्षय मित्र भी बने और पीड़ित टी बी मरीज फ़ूड बास्केट के लिए तैयार किया गया ! और टी बी बीमारी के बचाव हेतु आवशयक सावधानियां परेहज मरीजों का कांटेक्ट ट्रेसिंग के माध्यम से सभी का निःशुल्क जाँच एवं संपर्क में आये सभी व्यक्तियों का खून के माध्यम से ईगरा जाँच किया जाता है जिससे टीबी का इंफेक्शन पता लगाया जाता है ! एवं मोंटेक्स टेस्ट, सभी संभावित मरीजों का X-Ray, खून जाँच सब निःशुल्क किया जाता है ! भारत सरकार के मंशा अनुरूप टीबी मुक्त ग्राम पंचायत बनाने के लिए सभी से सहयोग के लिए कहा गया कार्यशाला में कमल किशोर आर्मो सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर बिछिया सियाराम केराम सीनियर लैब सुपरवाइजर, रामकुमार सिंगोर पिरामिल स्वास्थ्य रमेश कुमार पिरामिल स्वास्थ्य आंनद मसीह डॉ फॉर यू, बीरेंद्र गाँधी दीपक फॉउण्डेशन, कपिल चक्रवर्ती, प्रसाद यादव, उषा सिंह उपस्तिथ रहे !
Tuesday, July 11, 2023
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के साथ साझा संकल्प के साथ टी बी मुक्त गांव टी बी मुक्त ग्राम पंचायत की और बढ़ने के लिए किया आग्रह...
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के साथ साझा संकल्प के साथ टी बी मुक्त गांव टी बी मुक्त ग्राम पंचायत की और बढ़ने के लिए किया आग्रह...
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment