BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आदिवासी जिलों शिक्षा व्यवस्था के नाम पर भ्रष्टाचार के किंग माने जाने वाले ए सी संतोष शुक्ला को हटाने की उठी माँग... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, July 7, 2023

आदिवासी जिलों शिक्षा व्यवस्था के नाम पर भ्रष्टाचार के किंग माने जाने वाले ए सी संतोष शुक्ला को हटाने की उठी माँग...




रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिले में भ्रष्टाचार के किंग माने जाने वाले सन्तोष शुक्ला को भ्रष्टाचार करने में माहिर को तो राष्ट्रपति सम्मान से सम्मनित करना चाहिए क्योंकि इनकी कितनी भी शिकायत हो जाये और जाँच हो पर इनका कोई कुछ कर नही सकता न ही इन्हें इनके पद से हिला सकता है आज ये पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार करने में इन्हें जाना जाता है। प्रदेश का कोई भी आदिवासी बाहुल्य जिला हो जहाँ पर ये अपनी अदाओं से भ्रष्टाचार न किया हो और बिना शिकायत हुए ससम्मान वापस हुए ये तो इंनकी आदत में शुमार ही नही है आज प्रदेश के झाबुआ, मंडला, डिंडौरी, जैसी जगह में भ्रस्टाचार करके पूरे प्रदेश में अपना नाम कमाया है और तो और ये अपने किये में जरा भी अफसोस नही जताते है इन्हें आदिवासी जिलों के बच्चों की योजनाओं में भ्रष्टाचार करके गर्व होता है इनका एक काम है कि कहा से कितना सरकारी धन को अपनी जागीर बना ले ये सहयक आयुक्त के कुर्सी में ऐसे बैठते है फिर इन्हें हिलाना तो मुश्किल नही न मुमकिन एक बार आप अंगद के पैर को हिला सकते है पर संतोष शुक्ला को कदापि नही क्योंकि इनके बड़े बड़े आका जो इन्हें गोद लेकर खुला भ्रष्टाचार करने का आशीर्वाद के साथ साथ संरक्षण देते है जिस कारण अनोको बार इनके कारनामों के लेकर शिकायते हुई लोग धरना प्रदर्शन किए कोर्ट कचहरी हुई फिर इनके यहाँ भ्रष्टाचार निवारण टीम तक पहुँची पर आज फिर उसी कुर्सी में बने हुए है इसे क्या कहेंगे आप।

         वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार डिंडौरी जिले के जानेमाने सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विकास के प्रमुख आदरणीय श्री संतोष शुक्ला जी को जिले से हटाने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते ने पुनः मुहिम छेड़ी है पर ये कहा तक सफल हो पाते है ये समय ही बतायेगा की इनके द्वारा पत्र जो मुख्यमंत्री को लिखा पत्र उसमे कुछ होता या फिर जैसे अनेक शिकायत पत्र मुख्यमंत्री जी के यहाँ पर पहुँचे है वैसे ही पहुँच कर अपनी आनी की बारी का इंतजार न करना पड़े 


वही सहायक आयुक्त संतोष शुक्ला पर मेहरबान चाहते ठेकेदारों और सप्लायर के साथ साठगांठ कर करोड़ों रुपए धांधली करने के लग चुके हैं आरोप...

             आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी में बेखौफ होकर आदिवासी बच्चों के हक और सरकारी खजाने को पर यंत्र पूर्वक हड़पने की राह में सहायक आयुक्त संतोष शुक्ला को जिले से हटाने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है रूद्रेश बरसते नहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग किया है कि सहायक आयुक्त संतोष शुक्ला को 7 दिवस के अंदर जिले से नहीं हटाया गया तो भरी आंदोलन कर कलेक्ट्रेट घेराव किया जाएगा उन्होंने पत्र में उल्लेख किया है कि सहायक आयुक्त आदिवासी कल्याण विभाग जिला डिंडोरी में संतोष शुक्ला के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के मामले लगातार प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रसारित हो रहे हैं मैंने स्वयं भ्रष्टाचार के विरोध में जन आंदोलन कर जिला प्रशासन उक्त अधिकार द्वारा जिले में किए गए भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की गई थी लेकिन आज दिनांक तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही उक्त अधिकारी पर ना होने से हौसले बुलंद है एवं भ्रष्टाचार के मामले लगातार उजागर हो रहे हैं इसके पहले भी इन्होंने मंडला जिले में भ्रष्टाचार की गंगा बहा दी थी और सरकारी धन की लूट का इतिहास रचने के बाद एक बार सहायक आयुक्त संतोष शुक्ला आदिवासी बाहुल्य डिंडोरी जिले में बेखौफ होकर आदिवासी बच्चों के हक और सरकारी खजाने को पर षड्यंत्र पूर्वक हड़पने राह में है आदिवासी बाहुल्य जिले में छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति में 2019 से 20 21 तक भारी भ्रष्टाचार किया गया छात्रों को कोरोना कॉल मैं छात्रवृत्ति प्रदान नहीं की गई स्मार्ट क्लास शिक्षा के नाम से करोड़ों का भ्रष्टाचार किया गया सहायक आयुक्त कार्यालय में नियम विरुद्ध भर्ती की गई हॉस्टल एवं स्कूलों की मरम्मत एवं सुधार कार्य में अपने चाहते ठेकेदारों के साथ मिलकर करोड़ों का भ्रष्टाचार किया गया है अभी हाल ही में बजाग छात्रावास में मुर्गा पार्टी का मामला बड़ी तेजी से सामने आया है सहायक आयुक्त संतोष शुक्ला के कार्यकाल में आदिवासी जिले में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है एवं छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है खेल सामग्री एवं शैक्षणिक कार्य सामग्री खरीदी में भी भ्रष्टाचार किया गया है अनुरोध है कि सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग में पदस्थ संतोष शुक्ला को तत्काल हटाकर भ्रष्टाचार की जांच कर अपराधिक मामला दर्ज करने का कष्ट करें अभी 7 दिवस के अंदर कार्यवाही नहीं की जाती तो जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी मध्य प्रदेश सरकार की होगी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते ने यहां भी कहा कि अगर छात्रावासों में प्रतिनिधियों का जाना मना किया गया है तो भ्रष्टाचार कैसे सामने आएंगे मैं तो भ्रष्टाचार के मामले में पूरी तरह से छात्रावासों में भ्रमण कर जांच करूंगा अगर मुझे रोकना है तो रोक सके अब देखना यहां है कि आखिर सात दिवस बाद क्या होता है

No comments:

Post a Comment