समीक्षा बैठक में कलेक्टर के निर्देश
मंडला 22 जुलाई 2023
राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने
निर्देशित किया कि सभी अधिकारी विभागीय कार्यों में प्रगति लाने का प्रयास करें। 6 माह से अधिक समय से लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से
निराकृत करें। कोई भी प्रकरण अधिक तक लंबित नही रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि
सीमांकन एवं अविवादित बंटवारा आदि के प्रकरणों को समय पर निराकृत करने का प्रयास
करें तथा निराकृत प्रकरणों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करें।
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि शासकीय भूमि की सुरक्षा
राजस्व अधिकारियों की जिम्मेदारी है। कहीं भी अतिक्रमण न होने दें। उन्होंने
अतिक्रमणों को हटाने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना के प्रकरणों के निराकरण में
सकारात्मक रहें। प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत
ई-केवाईसी तथा आधार सीडिंग का कार्य जल्द पूर्ण कराएं। स्वामित्व योजना की समीक्षा
के दौरान कलेक्टर ने ग्राउंड टुथिंग में प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर
कलेक्टर मीना मसराम, संयुक्त कलेक्टर हुरेन्द्र घोरमारे सहित समस्त एसडीएम तथा
संबंधित उपस्थित रहे।
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment