BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
चौकी अंजनिया पुलिस ने किया अवैध शराब बेचने वालों के विरूध्द ताबड़तोड़ कार्यवाही - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, July 21, 2023

चौकी अंजनिया पुलिस ने किया अवैध शराब बेचने वालों के विरूध्द ताबड़तोड़ कार्यवाही



दैनिक रेवांचल टाइम्स - अजनियां पुलिस ने कार्यवाही के दौरान आरोपीयानों से की 93 पाव देशी विदेशी शराब जप्त श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मण्डला द्वारा अवैध शराब बेचने वालों की गतिविधियों पर सख्ती से अंकुश लगाते हुये अवैध गतिविधियों में संलिप्त बदमाशो के विरूध्द कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। निर्देशों के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री गजेन्द्र सिंह कबर व एसडीओपी महोदय अमृता द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नीलेश दोहरे थाना बम्हनी ने टीम गठित कर अवैध शराब बेचने वालों के विरूध्द कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये । 

 यह कि चौकी अंजनिया पुलिस द्वारा अवैध शराब बेचने वालो के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की गयी । कार्यवाही के दौरान आरोपी बैशाखू पिता नंदलाल उइके उम्र 50 वर्ष निवासी दिवारा के कब्जे से 18 पाव देशी प्लेन मदिरा शराब कीमती करीबन 800 रूपये , आरोपी दारा सिंह पिता विश्वनाथ पटैल उम्र 34 वर्ष निवासी नरेनी माल के कब्जे से 20 पाव देशी प्लेन मदिरा एंव 10 पाव अंग्रेजी शराब कीमती कुल 2200 रूपये , आरोपी कमलेश नंदा पिता बजारी नंदा उम्र 86 वर्ष निवासी ग्राम माधौपुर चौकी अंजनिया के कब्जे से 25 पाव अंग्रेजी गोवा व्हिस्की कीमत करीबन 2500 रूपये एँव आरोपी मन्नु लाल गोयल पिता लक्ष्मी प्रसाद उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम माधौपुर चौकी अंजनिया के कब्जे से 20 पाव अंग्रेजी गोवा व्हिस्की कीमत करीबन 2000 रूपये की अवैध रूप से रखे पाये जाने पर जप्त किया गया । आरोपीयानों का कृत्य धारा 34ए आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपीयानों से 93 पाव देशी एंव अग्रेजी शराब जप्त कर आरोपीयानों के विरूध्द पृथक पृथक अपराध पंजीबध्द कर अऩुसंधान में लिया गया । 

भूमिकाः- थाना प्रभारी श्री नीलेश दोहरे थाना बम्हनी, उनि पंकज विश्वकर्मा चौकी अंजनिया , सउनि राजेश सराठे , सउनि अशोक चौधरी , प्र.आर. उत्तम पटैल , प्र.आर.फागू लाल , प्रआर. पंचेश्वर ,आर. सुनील सिंह, आर. कीर्ति कुमार, आर. उत्तम सिंह गोठरिया,  आर. विनोद तेकाम की महत्तवपूर्ण भूमिका रही । ,

No comments:

Post a Comment