BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जल्द मनोकामना पूर्ण करते हैं इस माला से किए गए मंत्र जाप, ये ही सही तरीका - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, July 19, 2023

जल्द मनोकामना पूर्ण करते हैं इस माला से किए गए मंत्र जाप, ये ही सही तरीका



हिंदू धर्म में पुराने समय से जप-तप का विधान चला आ रहा है. वर्षों से महान ऋषि-मुनि जप-तप करते आए हैं. जप के लिए माला का होना बहुत जरूरी है. ध्यान लगाने के लिए मंत्रों के उच्चारण के साथ ही माला जपना भी बहुत जरूरी होता है. ज्यादातर माला में 108 मनके होते हैं जिनके खत्म होने तक जाप किया जाता है. इसके साथ ही वेदों में माला जापने के कुछ नियम बताए गए हैं. मान्यता है कि अगर माला से जाप करते समय कुछ बातों का ध्यान न रखा जाए, तो व्यक्ति को जाप का फल भी नहीं मिलता और कई अशुभ फलों की प्राप्ति होती है. कहते हैं इन नियमों का पालन करना शुभ फलदायी होता है. आइए जानते हैं माला जपने क्या हैं नियम.


माला जप करते समय रखें इन बातों का खास ध्यान

- शास्त्रों के अनुसार जिस माला से आप जाप कर रहे हैं, उसका एक भी मनका टूटा नहीं होना चाहिए. कहते हैं टूटी मनके वाली माला से जाप करने से इसका विपरीत प्रभाव पड़ता है. माला अगर टूट गई हो तो उसे सही करके मनका बदल के ही माला से जाप करें.

- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माला के मनकों की संख्या सही होनी भी बहुत जरूरी है. माला में मनकों की संख्या 27, 54 या 108 हो सकती है. ब्रहमाण में कुल 27 नक्षत्र हैं, जिससे सृष्टि का संचालन होता है. ग्रह हर समय किसी न किसी नक्षत्र में होते हैं जिसका प्रभाव हमारे जीवन में बहुत गहरा होता है. हर नक्षत्र में चार चरण होते हैं और इन्हीं के हिसाब से हम माला जपते हैं.

- कहते हैं कि आप जिस भी माला का जाप करते हैं जरूरी है कि उसमें दो मनकों के बीच एक गांठ हो. बिना गांठ की माला का शुभ फल नहीं मिलता. ये अशुभ मानी जाती है.

- ज्योतिष अनुसार माला जपते समय इस बात का भी खास ध्यान रखें कि ये ढकी हुई हो और किसी को दिखाई न दे. इसके अलावा जाप करने के लिए अनामिका उंगली पर माला को रखकर अंगूठे से मनकों को रोकें और मध्यमा उंगली से इसे चलाएं.

- शास्त्रों के अनुसार इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि धारण की हुई माला से कभी भी जप नहीं किया जाता. वहीं जाप करने वाली माला को कभी धारण नहीं चाहिए.

No comments:

Post a Comment