BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
निवारी कालेज सड़क मार्ग मैं गड्डे ही गड्डे,राहगीर और छात्र छात्राएं परेशान। मुख्य मंत्री हेल्प लाइन मै की गई सिकायत फिर भी विभाग नहीं दे रहा समुचित ध्यान.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, July 19, 2023

निवारी कालेज सड़क मार्ग मैं गड्डे ही गड्डे,राहगीर और छात्र छात्राएं परेशान। मुख्य मंत्री हेल्प लाइन मै की गई सिकायत फिर भी विभाग नहीं दे रहा समुचित ध्यान..



रेवांचल टाईम्स - मण्डला ग्राम पंचायत निवारी जनपद पंचायत नैनपुर के अंतर्गत आने वाला शासकीय महाविद्यालय तक आने जाने में छात्राओं को बेहद परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। क्षैत्र के सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा ग्रामीण नैनपुर के मंंत्री नितेश कुमार झारिया ने मीडिया को बताया कि विगत दिनों इस विकराल जन समस्या को देखकर मुख्यमंत्री हेल्प 181 मैं गड्डो मैं तपदील सड़क मार्ग की सिकायत कर संबंधित विभाग से छात्र-छात्राओ की इस गम्भीर को त्वरित गति से ढीक करने की गुहार लगाई गई है किन्तु प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत नवनिर्मित सड़क मार्ग के ठेकेदार और संबंधित विभाग आज पर्यन्त यहां पर कोई भी सुधार और सड़क मरम्मत कार्य नहीं करवा रहें हैं।इस सड़क मार्ग से बहुतायत क्षैत्रीय जन और छात्र छात्राएं आवागमन करते हैं। शासकीय महाविद्यालय के सामने बड़े बड़े गड्डे हो जाने के कारण यहां पर आये दिन दुर्घटना होते है,इस गम्भीर समस्या पर महाविद्यालय भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है। छात्र छात्राओं के द्वारा क्षैत्रीय जन प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किये थे किन्तु इनकी इस गम्भीर समस्या पर कोई भी सकारात्मक पहल नहीं कर रहे हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता नितेश कुमार झारिया के द्वारा बार बार जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से जन मांग की जा रही है कि यहां की समस्या का निराकरण शीघ्र किया जाये नहीं तो छात्र छात्राओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा विशाल जनांदोलन किया जायेगा। सड़क मार्ग पूरी तरह से गड्डो मैं तब्दील हो चुका है यहां पर कभी भी दर्द नाक हादसा हो सकता है इसके पहले संबंधित विभाग और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के ठेकेदार यहां के गड्डो की मरम्मत करें।

No comments:

Post a Comment