विधानसभा भुआ बिछिया के विधायक के गृह ग्राम में जारी है सरकारी भूमि में अतिक्रमण, अब सरकारी भूमि नही है सुरक्षित,
रेवांचल टाईम्स - मंडला, आदिवासी बाहुल्य जिले में इन दिनों जिला प्रशासन की मौन सहमति से नगर से लेकर गांव गांव तक सरकारी भूमि पर भू माफ़िया का बोल बाला है और कही न कही ये सब स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की मौन सहमति से ही संभव होता है आज हर बंद पडे सरकारी भवन और सरकारी भूमि में खुलेआम किया जा रहा है और अतिक्रमण कारीयो ने सरकारी सम्पत्ति को अपनी बकैती समझ उसमें कब्जा जमा रहे है और जो जिम्मेदार है वह सब मूक दर्शक बन कर गाँधी जी के तीन बंदर बनके सब देख रहे है, या कहे कि फिर हो रही सरकारी भूमि सरकारी संस्थानो अबैध कब्जा के पीछे इन जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी का निजी स्वार्थ तो नही छिपा हुआ है जो देख कर भी अनदेखा किया जा रहा है।
वही एक सरकारी स्कूल को तोड़ कर अतिक्रमण कर अपनी दुकान बना ली गई जिसको लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जिम्मेदार अधिकारियों को शिकायत दी है और अगर शिकायत पर कार्यवाही नही की जाती है तो अनशन तक कि चेतावनी घुघरी की गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी ने दे दी है वही एक कम्प्यूटर ऑपरेटर पर भी गंभीर आरोप लगाया गया है कि वह लोगो से सांठगांठ कर सरकारी भूमि अतिक्रमण करवाता है और इस सरकारी भूमि में जो नाम आया है वह एक जानेमाने वकील है। प्रकाश पाठक मंडला जिले में एक अच्छे एडवोकेट के नाम से जाने जाते है पर इनके ऊपर स्थानीय लोगो ने गंभीर आरोप लगे हुए है कि इनके द्वारा सरकारी कन्या शाला में अपना अबैध कब्जा करते हुए अपनी दुकान बना रहे है अबैध कब्जा हटाने को लेकर घुघरी के तहसीलदार और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को लिखित शिकायत की गई है और जाँच करते हुए अबैध कब्जा हटाने की माँग की जा रही हैं। वहीं अगर शासन प्रशासन अतिक्रमण करने वालों पर सख्त रवैया अपनाती तो आज बेहताशा हो रहे सरकारी संस्थानों और भूमि पर अबैध कब्जा से मुक्ति मिल जाती और भू माफ़ियाराज न चलता, लेकिन कहीं कहीं आज भी शासन की ओर से किये जाने वाली कार्रवाई केवल कागज तक ही सिमट कर रह जाती है..
वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार घुघरी तहसील आए दिन विवादों में रहती है चाहे जनपद पंचायत हो या शिक्षा विभाग हो या अस्पताल विभाग और अब तहसीलदार और उनके चहेते कंप्यूटर आपरेटर पर गंभीर आरोप लगे है कि उनके द्वारा लोगों से सांठगांठ कर सरकारी भूमि में कब्जा करवाने के साथ साथ उन्हें अस्थायी पट्टा भी दिया जा रहा है।
ऐसा ही एक मामला घुघरी तहसील मुख्यालय का सामने आया है जिसमें तहसीलदार हरिओम ठाकुर एवं उनके चहेते कंप्यूटर आपरेटर मनोहर (मन्नू) नंदा जिनके सांठ-गांठ से शासकीय भूमि जिसमें कन्या हाई स्कूल था लेकिन भ्रष्टाचार में संलिप्त तहसीलदार और शासन प्रशासन की सांठ-गांठ से शासकीय भूमि में निजी व्यापार हेतु प्रकाश (पिंकी ) पाठक के द्वारा दुकान का निर्माण कराया जा रहा है..
और खानापूर्ति के लिए नोटिस दिया गया महज नोटिस एक दिखावा था अतिक्रमण कारी को विभाग से नोटिस मिलने के बाद भी खुलेआम किया जा रहा है निर्माण कार्य में कोई रोक नहीं लगी और कार्य निरंतर रूप से चल रहा है..
इस अतिक्रमण को संज्ञान में लेते हुए दिनांक 26/7/2023 को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ता के द्वारा ज्ञापन सौप दिया गया है, और सरकारी भूमि में हो रहे अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग की गई है और कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन के लिए भी कहा गया है पर अब देखना है कि ये सब होने के बाद स्थानीय विधायक नारायण सिंह पट्टा और स्थानीय प्रशासन सरकारी भूमि में हुए अतिक्रमण हटाने में कहा तक कामयाब होती है क्योंकि जिनके द्वारा यह अतिक्रमण किया जा रहा है वह भी पेशे से एक वकील है।
इनका कहना है..
आज अतिक्रमण को लेकर हमने ज्ञापन दिया है और अगर इस अतिक्रमण में कोई कठोर कार्रवाई नहीं होती है तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा
विनोद देवार
प्रदेश महासचिव
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी
इनका कहना है
हमारे द्वारा जांच का आदेश दिया गया है और जांच होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता और जाँच के बाद ही कुछ अवगत कराया जा सकता
तुरकर
नायब तहसीलदार



No comments:
Post a Comment