BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शाहगंज में ऊर्जीकृत हुआ पावर ट्रांसफार्मर.. सीहोर जिलें की विद्युत पारेषण व्यवस्था को मिली सुदृढ़ता - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, July 26, 2023

शाहगंज में ऊर्जीकृत हुआ पावर ट्रांसफार्मर.. सीहोर जिलें की विद्युत पारेषण व्यवस्था को मिली सुदृढ़ता


रेवांचल टाईम्स - जबलपुर। एम.पी. ट्रांसको (म.प्र. पावर ट्रांसमिशन कंपनी) ने सीहोर जिले के 132 के.व्ही. सबस्टेशन शाहगंज में एक 63 एम.व्ही.ए. क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया है। मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री द्वारा मात्र 04 माह पूर्व सबस्टेशन में ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के कार्य का भूमिपूजन किया गया था।

              इस ट्रांसफार्मर को भोपाल स्काडा सेंटर से रिमोट टेक्नालॉजी के माध्यम से ऊर्जीकृत करने में सफलता हासिल हुई है। मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि 4.97 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत से स्थापित इस ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से सीहोर जिले की पारेषण क्षमता को सुदृढ़ता प्रदान हुई है।



             इस ट्रांसफार्मर के स्थापित होने से शाहगंज 132 के.व्ही. सबस्टेशन की क्षमता बढ़कर 103 एम.व्ही.ए. की हो गई है। इससे सीहोर जिले में शाहगंज, डोबी, नांदेर, अमोन, दिगवाद क्षेत्र से जुड़े विद्युत उपभोक्ताओं को काफी फायदा पहुंचेगा, अब उन्हें उचित वोल्टेज पर गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध रहेगी। 

उन्होने बताया कि 132 के.व्ही. सबस्टेशन शाहगंज में बढ़ते हुए लोड के मद्देनजर पूर्व में स्थापित 40 एम.व्ही.ए. क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर के स्थान पर अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर की जरूरत महसूस हुई जिसे देखते हुये इस सबस्टेशन में नया 63 एम.व्ही.ए. क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित किया  गया है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने इस सफलता के लिए एम.पी. ट्रांसको के कार्मिकों को बधाई दी है।


सीहोर क्षेत्र में पहली बार रिमोट से हुआ ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत


       एम.पी. ट्रांसकों के कार्यपालन अभियंता श्री लक्ष्मण आर्य ने बताया कि राजधानी भोपाल से एच.एम.आई (हयूमन मशीन इंटरफेस) तकनीक का उपयोग करते हुये कम्प्यूटर का माउस क्लिक कर 70 किलोमीटर दूर शाहगंज में इस ट्रांसफार्मर को ऊर्जीकृत किया। सीहोर जिले में इस तकनीक का उपयोग पहली बार किया गया है। इस तकनीक में मानव और कम्प्यूटर मशीनों के तालमेल से सबस्टेशनों के उपकरणों को नियंत्रित और संचालित किया जाता है।


No comments:

Post a Comment