BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शिक्षा के मंदिर में छात्रोंओ के साथ मूत्र कांड... शरारती छात्रों ने बच्चियों की पानी के बॉटल में पेशाब कर रख दिया, मामला पकड़ा तूल... हुई FIR - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, July 19, 2023

शिक्षा के मंदिर में छात्रोंओ के साथ मूत्र कांड... शरारती छात्रों ने बच्चियों की पानी के बॉटल में पेशाब कर रख दिया, मामला पकड़ा तूल... हुई FIR




रेवांचल टाईम्स - मंडला, आदिवासी बाहुल्य जिले में एक शर्मनाक वख्या सामने आया है जो कि मंडला जिले के विकास खण्ड भुआ बिछिया के अंतर्गत आने वाले ग्राम लफरा में संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला लफरा में जहाँ पर कुछ शरारती छात्रों  ने बच्चियों की पानी के बॉटल में पेशाब कर  में रख दिये कि जानकारी प्राप्त हो रही हैं, वही उन शरारती छात्रों की संख्या 5 बतलाई जा रही है।

        विगत कुछ दिनों पहले जहां मध्यप्रदेश के सीधी जिलें में मूत्र विसर्जन कांड ने पूरे राज्य सरकार की नाक कटवा कर रख दिया था और सरकार को माफी मांगने पर मजबूर कर दिया था, वही अब शिक्षा के मंदिर कहे जाने वालें मंडला जिले की बिछिया तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम लफरा के हायर सेकंडरी स्कूल में पेशाब कांड ने फिर से मामला को ताजा तरीन कर दिया विगत दिनों लफरा हायर सेकेंडरी स्कूल की बच्चियां जब स्कूल में अपनी पढ़ाई करने के लिए स्कूल गई हुई थी और किसी विषय की पढ़ाई को लेकर स्कूल परिसर के अन्य कक्षा रूम पर पढ़ाई करने गई तो स्कूल के ही कुछ शरारती लड़कों ने जिनकी संख्या लगभग 5 बतलाई जा रही है जो बच्चियों की पानी के बॉटल में पेशाब कर रख दिया।

   जब बच्चियां अपनी विषय की पढ़ाई कर अपने कक्षा में आई और अपने बॉटल में रखें पानी को पिया तो उसमें से पानी की जगह पेशाब की गंध आ रही थी जैसा की पीड़ित बच्चियों ने आरोप लगाया है, जिसको पीकर कुछ बच्चियों ने थूकना उचित समझा और तुरंत ही इस घटना की जानकारी अपने शिक्षको को दी जब शिक्षकों को यह जानकारी लगी तो उन्होंने टाल मटोल कर मामले को पहले तो दबाना चाहा फिर बाद में बोला गया की  कल लड़कों के अभिभावकों को बुला कर समझा दिया जायेगा, परंतु इसको बच्चियों की हिम्मत ही कहिए की बच्चियों ने स्कूल वाली बात अपने अभिभावकों को बतलाना उचित समझा।


   वही सूत्री से प्राप्त जानकारी अनुसार कि उनमें से कुछ बच्चियों ने तो सोमवार के दिन उपवास भी रखा हुआ था और भूखी प्यासी बच्चियां पेशाब वालें पानी को पीकर के उल्टियां भी कर दी थी, जैसे ही बच्चियों के अभिभावकों को पूरी जानकारी मिली अगले दिन बच्चियों के अभिभावकों ने स्कूल में जाकर के अपनी बात रखी और स्कूल के प्रभारी प्राचार्य को और स्कूल के पूरे स्टाफ को यहां से हटाने की जिद्द पर अड़े गए, मामले की गंभीरता को देखते हुए आनन फानन में स्कूल के प्राचार्य द्वारा बम्हनी थाने से पुलिस को बुलाना पड़ा और साथ में अपने विभाग के सक्षम अधिकारियों को भी पूरी जानकारी दी गई....हालाकि स्कूल विभाग द्वारा और सक्षम अधिकारियों द्वारा बॉटल के पानी के नमूने की जांच कर सम्बंधित शरारती बच्चों पर उचित कार्यवाही करने की बात की जा रही जो की जांच के बाद का विषय बनता हे। वही बच्चियों के अभिभवकों ने स्कूल में जो समिति गठित हे उसको भंग कर नई समिति बनाने की मांग की हैं साथ में स्कूल में पदस्थ सभी स्टाफ को हटाने की मांग कर रहे हैं। और दोषियों छात्रो को सख्त से सख्त सजा की माँग रख रहे हैं।

       वही सूत्रों से पता चला हे की इसके पहले भी इस स्कूल में बच्चियों के बेग पर दारू की बॉटल रखी गई थी जिसको लेकर के शिक्षकों द्वारा खबरों को दबा दिया गया था। और आपसी माफ़ी मांग कर मामले को आगे बढ़ने से रोक दिया था।

         वही जानकारी के अनुसार इसके पहले भी लफरा हायर सेकंडरी स्कूल चर्चा का विषय बन चुका है जहां पर स्कूल में मुर्गा और दारू की पार्टियों जैसी बातें लोगों की जुबां पर था, और बच्चों की विदाई समारोह में डीजे लगवा कर के चिलम तंबाखू का डिब्बा जैसे बेहूदे बोल वालें गानों पर बच्चों को नचवाया जा रहा था साथ में स्कूल के शिक्षक और गांव के कुछ गणमान्य नागरिक भी मंच पर बैठे इस गाने को सुनते हुए और शिक्षकों के साथ में बच्चों को नाचते देख कर आनंदित और प्रफुल्लित महसूस कर रहे थे, तो वही कुछ एक विशेष लोग तो शिक्षको और बच्चों के साथ में नाचते हुए भी मजे ले रहे थे अब सोचने वाली बात यह हे की जिस स्कूल में पहले से ही ऐसा माहौल हो वहा पर ऐसी छोटी मोटी घंटनाए तो आम बात है। पर चिंतन करने वाली बात भी यह हे की अब ऐसे स्कूल को शिक्षा का मंदिर ही कहा जाए या फिर किसी और नाम से जाना जाये। जिसमे न छात्र अनुशासन में ओर न ही शिक्षक और इन के कारण आज स्कूल की गरिमा भी खत्म हो रही हैं। अब देखना है कि ये मामला बेहुदा हरकत करने वाले छात्रों को सजा देते है या फिर आगे भी छात्रो के साथ होता रहेगा और जिम्मेदार केवल कार्यवाही के नाम पर लीपापोती कर आगे बढेगे।

  इनका कहना है कि...

मामला मेरे संज्ञान में आया है में मौके पहुँच कर देखा है और जिम्मेदार अधिकारी को नोटिश दे दिया है और उस प्रकरण में बम्हनी थाना में FIR हो चुकी है और नोटिश के जाबाब के बाद ही कुछ कार्यवाही होंगी और में एभी भी जा रहा हूँ।

                                        अरुण जैन

                  खण्ड शिक्षा अधिकारी भुआ बिछिया मंडला

No comments:

Post a Comment