BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
चिलमन चौक के कृष्णा स्वीट वाला कर रहा मनमानी दुकान 10 फिट अतिक्रमण 30 फिट में लोग हो रहे है परेशान... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, August 7, 2023

चिलमन चौक के कृष्णा स्वीट वाला कर रहा मनमानी दुकान 10 फिट अतिक्रमण 30 फिट में लोग हो रहे है परेशान...


रेवांचल टाइम्स - मंडला शहर की ह्रदय स्थल के बीच उदय चौक में नगर पालिका काम्प्लेक्स में संचालित गुप्ता स्वीट से आसपास के दुकानदार त्रस्त हो चुके है चूंकि दुकानदार को नगर पालिका से 10 वाय 10 की दुकान आबंटित हुई है पर इनके द्वारा गैलरी से लेकर सीढ़ियों और आसपास में इनका द्वारा अबैध कब्जा किया जा रहा है और जिसकी अनेकों बार स्थानीय प्रशासन को शिकायतें की जा चुकी हैं पर नतीजा सिफर नजर रहा है। 

       वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शॉपिंग काम्प्लेक्स का निर्माण कराया गया है। और एक उचित मूल्य पर उन्हें किराए से दुकानें आवंटित की गई है नगर पालिका के द्वारा शॉपिंग काम्प्लेक्स का निर्माण तो करा दिया जाता है वह दुकानदारों को अमानत राशि जमा करा कर किराए से दीजिए दी जाती है एवं जिन दुकानदारों को दुकानें आवंटित की जाती है, पूरी नियम शर्तों के साथ उनको दुकान दी जाती है और दुकानदारों से लिखित में नियम शर्तों का पालन कराने का अनुबंध कराया जाता है और यह स्पष्ट दिशा निर्देश रहता है की दुकान का जो निर्माण नगर पालिका के द्वारा किया गया है जैसा निर्माण कार्य कराया गया है वैसा ही स्वरूप रहना चाहिए उसके साथ छेड़खानी नही की जा सकती है, परंतु स्थानीय कुछ व्यापारियों के द्वारा दुकानों का स्वरूप परिवर्तन किया जा रहा है और कुछ दुकानदारो के द्वारा स्वरूप परिवर्तन तो नही कराया जा सकता पर यहां बात उल्टी ही देखने को मिलती है शुरू में व्यापारियों के द्वारा दुकान पाने तक सभी नियम शर्तों की बातों को मानते के लिए तैयार हो जाते हैं पर जैसे ही उन्हें दुकान है आवंटित हो जाती हैं तो सारे नियम कानून को दरकिनार कर दिया जाता है और व्यापारी अपनी मनमर्जी से दुकानों का स्वरूप परिवर्तन कर लेते हैं और खुली मनमानी चल रही है न कोई देखने वाला है और न ही कोई जिम्मेदार सुनने वाला है अगर किसी व्यापारी आपत्ती हो या  शिकायत होती है तो उसके ऊपर नगर पालिका द्वारा खाना पूर्ति करते हुए केवल जुर्माना लगाकर अपना पल्ला झाड़ लेती है व्यापारियो के द्वारा दुकानों का भौतिक स्वरूप परिवर्तन कर तो लेते हैं और उन्हें पता होता है कि हमें केवल जुर्माना तो ही पटाना है फिर जो मन आये वो कर सकते है क्योंकि जो नियम अनुबंध पत्र में है वह जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा अनदेखी किया जा रहा है इस वजह से व्यापारी मनमानी करने से बाज नही आ रहे हैं।                                           

शहर में स्थित उदय चौक कमानिया गेट से लगे शॉपिंग कांप्लेक्स में कृष्णा स्वीट्स के संचालक राकेश गुप्ता और अशोक गुप्ता पर एक व्यापारी ने लिखित शिकायत नगर पालिका मंडला इनके द्वारा दुकानदार संचालन की मनमानी को लेकर की गईं है जहां पर कृष्णा स्वीट्स वालों की मनमानी तरीके से होटल का संचालन किया जा रहा है और ऊपर मंजिल पर इनका मिठाई बनाने का कारखाना भी संचालित किया जा रहा है कृष्णा स्वीट्स वालों को शिडी के पास एक छोटी सी दुकान पत्नी के नाम पर ली गई है छोटी दुकान से कृष्णा स्वीट्स वालों का बड़ा कारोबार संचालित किया जा रहा है ऊपर मंजिल में संचालित दुकान दारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि ऊपर मंजिल में जो दुकान संचालित है और जिन सीढ़ियों से ग्राहकों जाना पड़ता है वह सीढ़ी और गैलरी में अबैध कब्जा कर लिया जा रहा है, जिसके चलते व्यापारियों एवं ग्राहकों को आने-जाने में सुविधा होती है साथ ही गुप्ता स्वीट्स के द्वारा बनाई गई खाद्य सामग्री के कारण से पूरी गैलरी और सीढ़ियों में गंदगी फैली रहती है व्यापारी ने यह भी आरोप लगाया है कि मैं भी इसी कॉम्लेक्स का दुकानदार हूं और मेरी दुकान ग्राउंड फ्लोर में गैलरी से लगी हुई है मेरी दुकान के ठीक ऊपर बिना योजना के नगर पालिका द्वारा कंपलेक्स की सारणी से हटकर दुकान निर्मित कर कृष्णा स्वीट संचालक राकेश गुप्ता को महिला कोटा के कारण उसकी पत्नी के नाम से दी गई है जिसके फलस्वरूप इस दुकान को उक्त कारखाने के रूप में काफी वर्षों से संचालित किया जा रहा है और बिना अनुमति के होटल खोलकर पानी सप्लाई पाइप लाइन खींचकर नल और पानी टंकी स्थापित की गई है जिससे गंदा पानी वह रहा है और गंदगी हमारी दुकान के ऊपर दिन-रात गिराया जा रहा है जिसके कारण से हमारी दुकान पर दिन भर और रात भर पानी रिसता रहता है जिस वजह से मेरी दुकान के अंदर सीलन आ गई है और दुकान क्षतिग्रस्त होती जा रही है अनेकों बार हमारे द्वारा राकेश गुप्ता अशोक गुप्ता और इनके कर्मचारियों को हिदायत दी गई है लेकिन कोई भी समाधान और संतुष्टि जनक कार्य इन लोगों द्वारा आज तक नहीं किया गया बल्कि हमेशा टालमटोल करते आ रहे हैं रोक-टोक करने पर विवाद की स्थिति तथा अपनी पत्नी के नाम से उल्टे सीधे लफ्जों में फंसाने की धमकी देते हैं ग्राउंड फ्लोर में गैरकानूनी ढंग से नगर पालिका से सांठगांठ कर बिना नंबर बिना आवंटन की दुकान प्राप्त कर होटल संचालित की जा रही है पूरी गैलरी या सीढ़ी और ऊपर मंजिल की गैलरी तथा बंद दुकानों के सामने अतिक्रमण कर गंदगी और कचरा फैलाया जा रहा है जिसके कारण से हमें अपनी दुकान संचालन में असुविधा होती है और जिसकी शिकायत सभी दुकानदारों ने नगर पालिका के अधिकारियों को लिखित शिकायत दी है पर नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी आते है और सब देखकर चाय नाश्ता कर चले जाते है। पर कोई कार्यवाही नही की जाती है 


इनका कहना है 

      कई बार लिखित शिकायत नगर पालिका प्रशासन को दी गई है जिसमें आज तक कृष्णा स्वीट्स के ऊपर किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई और ना ही मुझे शिकायत देने के बाद भी न्याय नहीं मिल पा रहा है

                             लालचंद मालवानी

                         दुकान नंबर 16 एवं 20



No comments:

Post a Comment