BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
वन विभाग ने गश्ती के दौरान सागौन से भरा पकड़ा वाहन.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, August 7, 2023

वन विभाग ने गश्ती के दौरान सागौन से भरा पकड़ा वाहन....







रेवांचल टाईम्स - मंडला, आम नागरिकों की रक्षा और सुरक्षा के लिए जैसे पुलिस रात्रि में गश्त करती है और अपराधियों को पकड़ती है वैसे ही वन विभाग कर्मी वनों की रक्षा करने अपने अपने बीट क्षेत्र में रात्रि भर गस्त करते है। इसीका नतीजा है कि वन परिक्षेत्रों में दिन व दिन जंगलों की कटाई कम होती जारही है और जंगलों को काटने वाले जंगल माफिया भी पकड़ में आते जारहें है। 


बीजाडांडी रेंजर ने पकड़ा लकड़ी चोर 

रविवार की रात्रि बीजाडांडी वन परिक्षेत्र अधिकारी स्वाति यादव अपने हम राह स्टाप के साथ रात्रि करीब 12 बजे अपने वन परिक्षेत्र में वनों की रक्षा हेतु गश्त कर रही थी उसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे बल्लार बाबा के पास उनको एक सफेद कलर की मैक्स वाहन दिखाई दिया वन विभाग की टीम को देखकर उक्त वाहन चालक भागने लगा तो वन कर्मियों को संदेह हुआ जिसके आधार पर उन्होंने मैक्स वाहन को रुकवा कर जाँच पड़ताल की तो मैक्स के अंदर बड़ी मात्रा में सागौन की लकड़ियों से बने सोफा, पंलग, कुर्सी की बनी हुई सामिग्री मिली जिसके आधार पर उक्त वाहन और वाहन चालक को वन विभाग की टीम अपने कार्यालय लाई और उक्त सामिग्री को जप्त आंगे की जानकारी में जुटी हुई है। वही उक्त मैक्स चालक नारायणगंज विकासखंड क्षेत्र के माडोगड के आसपास का बताया जारहा है, वन कर्मियों की अभिरक्षा में बैठे उक्त युवक से जब हमने पूछा कि यह सामिग्री कहा से लाया और कहाँ ले जारहा था तो चालक ने बताया में यह सामिग्री माडोगड सलैया से लेकर आया जिसको बीजाडांडी के खुटापड़ाव में रहने वाले किसी शिक्षक के घर पहुचाने आया था लेकिन उससे पहले ही वन विभाग की टीम ने मुझे पकड़ लिया है। वही अब देखने वाली बात होगी क्या वन विभाग कर्मी उस व्यक्ति पर कार्यवाही करेगें जिस व्यक्ति के घर यह सामिग्री जारही थी। क्षेत्रीय लोगो का कहना है वह विभाग द्वारा वनों की रक्षा हेतु रात्रि में जो गस्त किया जारहा है बो बहुत ही सराहनीय कार्य है वन विभाग द्वारा रात्रि में गश्त करने जंगलों का कटना तो कम होगा ही साथ घरों व दुकानों में चोरी करने वाले दहशत में रहेंगे और वन व घरों की रक्षा भी हो सकेगी।।

No comments:

Post a Comment