BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
म.प्र.पुलिस के अभिमन्यु अभियान के तहत निबंध प्रतियोगिता आयोजित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, August 2, 2023

म.प्र.पुलिस के अभिमन्यु अभियान के तहत निबंध प्रतियोगिता आयोजित



दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला मवई मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पूरे मध्यप्रदेश में विशेष जागरूकता कार्यक्रम अभिमन्यु चलाया जा यहा है इस अभियान के अंर्तगत अलग - अलग गतिविधियों का संचालन किया जाना है जिसका उद्देश्य विकसित व सुरक्षित समाज का निर्माण महिला एंव पुरूष की समान सहभागिता से ही किया जा सकता है महिला/बालिकांओ को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिये यह आवश्यक है  कि समाज में लड़को एंव पुरुषो को न केवल महिला संबधित अपराधो के प्रति जागरूक  किया जाये बल्कि उन्हे संवेदनशीलता बनाया जाकर पूर्वागृह से मुक्त सकारात्मक व्यवहार विकसित किया जाये इसी तारतम्य में आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किसली भिलवानी में 'लैगिक समानता 'पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य एन.एस तेकाम के मार्गदर्शन में आवाज जनकल्याण समिति द्वारा किया गया जिसमें 74 बालक वालिकाओं ने अपना योगदान दिया प्रतियोगिता संचालन में शिक्षिका  सोनल बैरागी , शिक्षक कमलेश बर्वे, फग्गन सिंह धुर्वे सहित शिक्षक स्टाफ, आवाज संस्था की ओर से जिला समन्यवक सत्यनारायण डेहरिया, ब्लाक समन्वयक ' आकाश झारिया और पंचायत सहजकर्ता अभिलाषा यादव उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment