BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
समय-सीमा बैठक संपन्न - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, August 1, 2023

समय-सीमा बैठक संपन्न

 




दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने जिला पंचायत सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक ली। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रेयान्स कूमट, सहायक कलेक्टर अर्थ जैन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में सीएम हेल्पलाईन, खाद-बीज उपलब्धता, मध्यान्ह भोजन, निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश एवं अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि विगत माह के अनुरूप सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों का निराकरण जारी रखें। 50 दिवस से अधिक की शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से करें। उन्होंने शिकायत निवारण के लिए विभागवार लक्ष्यों की चर्चा करते हुए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय-समय पर नियमानुसार फोर्सक्लोज एवं डिमांड क्लोजर की कार्यवाही भी सुनिश्चित करें।


स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर करें

कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों की निकायवार सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा की। उन्हांेने कहा कि नगरीय निकाय शिकायत निवारण के साथ-साथ स्वच्छता सर्वेक्षण की प्रक्रिया में बेहतर कार्य करें। बैठक में कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की कार्यवाही को प्राथमिकता से करें। उन्हांेने अपने भ्रमण के दौरान चिन्हित किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए की गई कार्यवाही की जानकारी भी ली। कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि अपने कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों की जानकारी सीईएमएस पोर्टल पर अनिवार्यतः अपडेट करें।


खाद की उपलब्धता की ली जानकारी

कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने प्रभारी उपसंचालक कृषि से जिले में खाद की उपलब्धता की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अब तक किए गए खाद वितरण एवं शेष खाद की सोसायटीवार जानकारी ली। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र में भ्रमण के दौरान किसानों की मांग के अनुरूप खाद उपलब्धता की मॉनिटरिंग करें। बैठक में उन्होंने जिला कोषालय अधिकारी से डीडीओवार वेतन आहरण संबंधी रिपोर्ट ली। उन्होंने कहा कि सभी डीडीओ संवेदनशीलता के साथ अपने अधिनस्थों का 1 तारीख को वेतन आहरण सुनिश्चित करें।

No comments:

Post a Comment