रेवांचल टाईम्स - देश के उदयपुर राजस्थान में एसोसिएशन ऑफ इंडियन जर्नलिस्ट (भारतीय पत्रकार संघ 'एआईजे' ) के तत्वावधान में एक वृहद पत्रकार सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया। जहाँ पर पत्रकार जगत के हित के लिए कृत संकल्पित एआईजे के इस गरिमामय आयोजन में देश भर से क़रीब 500 पत्रकार साथियों ने हिस्सा लिया और देश के सभी प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद रहे इस कार्यक्रम में पहुँचे पत्रकारिता जगत में स्थान बनाये हुए सभी पत्रकार साथियों का शानदार सम्मान किया गया राष्ट्रीय सम्मान समारोह कार्यक्रम में मध्य प्रदेश से वरिष्ठ पत्रकार सुभाष पाण्डेय, महाकोशल क्षेत्र से मुकेश श्रीवास प्रधान संपादक रेवांचल टाइम्स, राजेंद्र वर्मा भोपाल एवं आदिवासी बाहुल्य जिले मण्डला से कलम की ताकत से काम कर रहे विदीप सिंह मरकाम सहित अनेको पत्रकार जो देश के कोने-कोने से उपस्थिति हुए उन सभी पत्रकारों को भी राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।
वही भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) संगठन का विस्तार देश के 22 राज्यों में जागरूक पत्रकारों के प्रति कार्य करके अपना स्थान बनाया है। जिसमें देश भर के क़रीब 73000 से अधिक पत्रकार साथी इस संगठन से जुड़े हुए हैं।
वही एआईजे भारत में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करके पत्रकारों को प्रोत्साहित कर अच्छी पत्रकारिता करने वाले पत्रकार को सम्मान करता है।
वही इसी तर्ज में राजस्थान के उदयपुर में यह 378 वॉ कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें एआईजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विक्रम सेन, उपाध्यक्ष श्री दिलिप खाचर, श्री क्रांति चतुर्वेदी समूह संपादक नवभारत, श्री हेमन्त पाल संपादक और राजनीति फिल्म समीक्षक, श्री पुष्पेंद्र वैद्य स्पेशल रिपोर्टर जी न्युज चैनल, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष हनीफ चौथिया सहित सैकड़ों पत्रकार साथी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान उदयपुर के महापौर, श्री पारस सिंघवी, सभापति श्री अमृत कलासुआ, श्री के के गुप्ता पूर्व महापौर डूंगरपुर व स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण भारत सरकार एन एस एस सी के एव स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेसडर उपस्थित रहे जहाँ स्थानीय पत्रकारों को आश्वस्त किया कि किसी भी स्वास्थ्य, पारिवारिक या आर्थिक समस्या के समाधान के लिए वे भी एआईजे की तरह सदैव तत्पर है। श्री क्रांति चतुर्वेदी ने अपने उद्बोधन में कहा जब एक पत्रकार अकेला होता है तो उसे कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है और वह अकेला ही जनहित से लेकर भ्रष्टाचार तक के मुद्दों को जनता से लेकर प्रशासन तक लेकर आता है, और जब पत्रकार पर मुसीबत आती है तब वह अकेला होता है आज राजनीति हो या अन्य सभी अपने आप को और अपने कार्यक्रम को जनता तक पहुँचाने के लिए मीडिया की आवश्कता समझते है और उन्हें बुला कर उनसे बहुत उम्मीदें करते है जब पत्रकार उनके पक्ष कार्य करता है तो उसे बहुत अच्छा कहा जाता है और अगर उसने उस के भ्रष्टाचार ग़बन अनैतिक कार्यो की पोल खोल दिया तो वह बुरा साबित हो जाता है फिर उस पर अनेक आरोप लग जाते है फिर उसकी मदद करने कोई आगे नही आता है वहा पर वह अकेला बेसहारा हो जाता है और पुलिस तो मौके की तलाश में ही रहती है कि कब इसकी शिकायत आये और फिर उसे पत्रकारिता का पाठ पढ़ाये, लेकिन जब पत्रकार एआईजे जैसे राष्ट्रिय परिवार में साथ में होते हैं तो वह हर समस्या का समाधान सरलता और सहजता से कर सकते हैं। एआईजे के साथ में रहने से हर पत्रकार साथी की ताकत कई गुना अधिक हों जाती हैं, उनमें आत्मविश्वास कई गुना बढ़ जाता हैं। सभी आदरणीय अतिथियों ने एआईजे द्वारा देश भर के पत्रकार साथियों के लिए अभिनव सहयोग की आत्मिकता से प्रशंसा की। निशुल्क सदस्यता वाले इस संगठन की विशालता के साथ पारिवारिक वातावरण वाले माहौल का जिक्र भी एबीपी न्यूज चैनल के सनसनी कार्यक्रम फेम सुप्रसिद्ध पत्रकार श्री वर्धन त्रिवेदी ने भी अपने वीडियो संबोधन में कही कहा है कि भारतीय पत्रकार संघ एआईजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन इस कार्यक्रम के सूत्रधार रहे जबकि आयोजन श्री विवेक पाराशर अध्यक्ष एआईजे, श्री दिनेश जी गोठवाल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्री चेतन ठठेरा प्रदेश महासचिव तथा उदयपुर टीम एआईजे ने किया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रिय महासचिव श्री मनोहर मंडलोई, प्रवक्ता श्री शाहनवाज शेख़, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष श्री एमएस शेख, आसाम से श्री किरण गोगोई, मप्र से श्री किशोर दिग्गी, महीला विंग चेयरमैन सुश्री पल्लवी प्रकाशकर, श्रीमति रंजना शर्मा, श्रीमती दक्षा बहन, यूथ विंग चेयरमैन श्री संदीप जैन, श्री मुकेश श्रीवास कार्य. प्रदेश अध्यक्ष श्री सुभाष पांडेय प्रदेश उपाध्यक्ष श्री उपाध्यक्ष बंधु रघुदयाल गोहियां, श्री विकास जैन, लिगल सेल विंग से श्री कैलाश पठारे, सलीम शेरानी, श्री उमेश चौहान, श्री रश्मि पटेल, तथा अनेक महत्वपूर्ण एआईजे साथी प्रमुखता से उपस्थित रहें। इस अवसर पर एआईजे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और गुजरात राज्य प्रभारी श्री दिलीप खाचर को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गुजरात प्रदेश के भी अनेक एआईजे साथीयो ने मौजूद रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस कार्यक्रम में जो पत्रकारिता जगत में दिन रात निस्वार्थ भाव से खोजी पत्रकारिता करते और समाज हित मे हुआ करती है पत्रकारिता क्षेत्रों में कार्य कर रहे देश की सबसे बड़ी पत्रकार संगठन AIJ से सम्मनित होकर अपने आप को गौरवांवित हो रहे हैं।





No comments:
Post a Comment