रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिले में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया विश्व मूलनिवासी दिवस वही डिंडौरी के बजाग विश्व आदिबासी दिवस के मौके पर व्यावसायिक नगरी गाड़ासरई के वरगाव ग्राम पंचायत प्रांगण मे तहसील स्तरीय बिशाल आदिबासी सम्मेलन का आयोजन किया गया जहा हजारों की संख्या मे आदिवासी समाज के लोगो ने एक ही पंडाल के तले एकत्रित होकर समाज के संगठित होने की मिसाल पेश की,आदिवासी समारोह के कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समाज के लोगो ने बड़े ही धूम धाम से डी जे और गुदुम् की धुन पर थिरकते हुए नगर भ्रमण किया।साथ ही हाथ मे गोंडी समाज की पताका फहराते हुए युवाओ ने विशाल बाइक रैलीं भी निकाली । रेली के बाद दुरस्थ ग्रामीण अंचलो से आये हुए आदिवासी समुदाय के महिला पुरुष ग्राम पंचायत बरगांव के प्रांगण मे एकत्रित हुए जहा पर विश्व आदिवासी दिवस का समारोह प्रारंभ हुआ,सर्व प्रथम परम्परानुसार दसोंधी,परगनिया,की उपस्तिथि मे फड़ापेन,सगापेन का वंदन कर गोंगा पूजन,तथा दूल्हादेव् ,बड़ादेव,की जैगोनी,के साथ। कार्यक्रम की शुरुआत की गई,।आयोजन के अवसर पर बिभिन्न स्कूलो की छात्राओं के द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये गये। कार्यक्रम मे मंचासीन अथितियों का तिलक वंदन कर स्वागत किया गया।आयोजन के दौरान चांडा के प्राचार्य तीरथ परस्ते ने आदिवासी समाज के लोगो से भीड़ का हिस्सा ना बनकर संगठित रहने की अपील।उन्होंने आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश ना मिलने पर समुदाय के सभी शासकीय कर्मचारियों की और से नाराजगी जताई। शिक्षा अधिकारी धनेश परस्ते, ने कहा की यह अबसर मूल निवासियों को गोरान्वित करने वाला है।कार्यक्रम मे मुख्यरूप से बातोर मुख्यतिथि राजेंद्र परते,पदम् श्री से सम्मानित अर्जुन सिंग धुर्वे,जप.उपाध्यक्ष राधेश्याम कुशराम, कार्यक्रम की उपाध्यक्ष एवं बरगांव सरपंच अम्बेशवरी परस्ते,जप.अध्यक्ष फूलकली बाई,कृष्णा मरावी,कौशल्या कुशराम, मानसिंग करपेती डाक्टर विजय चौरसिया,विनोद साहू,तीरथ परस्ते,धनेश परस्ते,पुसऊ चेचाम, लक्ष्मण सिंग,आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment