BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंडला नगर डूबने की कगार पर जनता देखती रही राह नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष के पर नहीं हुए दर्शन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, August 4, 2023

मंडला नगर डूबने की कगार पर जनता देखती रही राह नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष के पर नहीं हुए दर्शन...



                                  


रेवांचल टाईम्स - मंडला नगर के तीनों तरफ से नर्मदा से घिरा हुआ है कहा जाता है कि मंडला नगर माँ नर्मदा की गोद मे बसा हुआ है, और प्राचीन जमाने में गोंड राजाओं द्वारा शहर के बीचो बीच खाई का इंतजाम किया गया था मंडला जिले की जनता को बाढ़ के प्रकोप से बचाने के लिए मददगार हो सके पर लगातार जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के चलते खाई का अस्तित्व खतरे में नजर आ रहा है और लोगो ने खाई के दोनों तरफ जम कर अतिक्रमण की जा रहा है और धीरे धीरे खाई को बन्द करते हुए खाई के अंदर ही झुग्गी झोपड़ी बना ली गई है और उस नाले में पूरी तरह से अतिक्रमण कर लिया है जिसका खामियाजा लोग भुगत रहे आज नगर के अंदर बने नाली और नालों में खुलेआम अतिक्रमण करते हुए बन्द कर दिया जा रहा है, वही जनप्रतिनिधियों ने अपने निजी स्वार्थ के चलते वोट बैंक की राजनीति के चलते इन नाली और खाईयो में अतिक्रमण नजर आता है अनेकों बार मंडला की जनता ने आवाज उठाई मगर नतीजा जस का तस रहा यदि 3 दिनों तक लगातार मूसलाधार बारिश हो जाए तो मंडला जिले को बाढ़ के प्रकोप से कोई नहीं बचा सकता और नाव चलाने में जिला प्रशासन मजबूर हो जायेगा।

         वही नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में लगातार बारिश के चलते नगर के अंदर पानी पानी हो गया सड़क में पानी भर नाली से लेकर नाला नदी हर जगह पानी नदी में भारी बरसात के चलते नर्मदा नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही थी और निचली बस्तियों में पानी भर चुका था जनता हाहाकार हो रही थी कुछ वार्ड के पार्षदों जनता की तकलीफों को समझा और उनके साथ साथ रात में मौजूद रहे वही दूसरी ओर मंडला जिले के कलेक्टर एसपी अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी तेजी से बढ़ रहे बाढ़ के पानी और लोगों होने वाली परेशानियों के ऊपर नजर बनाए हुई थे समय समय जायजा लेते रहें।

        वहीं जानकारी के अनुसार इस पूरे माहौल में नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नजर कही भी नजर नहीं आए और न ही मौके में जाकर जिन जिन वार्डो में पानी भर गया था लोग परेशानी से गुजर रहे थे पर नगर पालिका के जिम्मेदार अध्यक्ष उपाध्यक्ष जनता की समस्याएं से नदारत रहे और लोगो को दूर दूर तक नजर नही आये और तो सांसद और विधायक की उम्मीद करना ना इंसाफी होगी वही मंडला की जनता को सोचना होगा कि पैसों के बल पर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को चुनना है कि कर्मठ और जुझारू जनप्रतिनिधि को अभी भी वक्त है यदि आने वाले दिनों में नगर के अंदर बनी हुई नाली और खाई से अतिक्रमण से नहीं हटाया गया व चौड़ी करण नहीं किया गया तो आगामी समय मे मंडला नगर को डूबने से कोई नहीं बचा सकता। समय रहते लोगो ओर जिला प्रशासन को जागरूक हो जाना चाहिए।

No comments:

Post a Comment