रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के अंतर्गत आने वाला थाना मोहगांव क्षेत्र में पुल के ऊपर से बाढ़ के पानी से उफनते नाले को पार करते समय एक महिला और दो पुरुष की बह जाने की शिकायत की सामने आई है। जिसमें लोगो की मदद से दो पुरुषों को निकाल लिया गया है, लेकिन बाढ़ के पानी मे बही हुई महिला नहीं मिल पाई जिसकी तलाश जारी है।
वही जानकारी के अनुसार ग्राम चाबी के रोहा नाले के पुल पर बाढ़ का पानी लगभग 2 फीट से ऊपर तेज गति से बह रहा था। इसी दौरान 02 पुरुष और 01 महिला अपनी जान को जोखिम में डालकर इस पुल को पार कर रहे हैं। इसी दौरान पार करते समय तेज के पानी में बह गए है। मौक़े पर मौजूद लोगों ने इन तीन को पुल पार करने का वीडियो भी बनाया है जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
वही जानकारी के अनुसार इस हादसे में दोनों पुरुष तो बचा लिए गए लेकिन महिला बह गई। मोहगांव थाना प्रभारी विजय ठाकुर ने दसिया बाई पति नानूराम मरावी उम्र 35 निवासी झंडा टोला चाबी तेज धार में बह गई है। जिसका अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है, प्रशासन के द्वारा महिला की तलाश जारी है।

No comments:
Post a Comment