BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
श्रीअन्न रागी के नौ किस्म का जैविक विधि से डाली नर्सरी, जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारीलाल साहू ने दी जानकारी... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, August 1, 2023

श्रीअन्न रागी के नौ किस्म का जैविक विधि से डाली नर्सरी, जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारीलाल साहू ने दी जानकारी...

 


रेवांचल टाईम्स - जिले में इन दिनों भारत में मिलेट्स ईयर के रूप में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन भारत में किया जा रहा है इसी क्रम में जिला डिण्डोरी में कुछ दिन पूर्व जिला डिण्डोरी के कृषि विज्ञान केंद्र में राज्यस्तरीय मिलेट्स डे का आयोजन किया गया था जिसमें भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष व जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारीलाल साहू ने जैविक खेती की जानकारी किसानों को दी थी ।


ज्ञात हो कि भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू लगातार किसानों को जैविक खेती का प्रशिक्षण दे रहे है साथ ही प्रायोगिक प्रशिक्षण देने के लिए गौ आधारित नर्मदांचल जैविक फार्म में सब्जी का उत्पादन करते है एवं किसानों को प्रायोगिक ट्रेनिंग देते है ।


आज फार्म हाउस में संघ जिलाध्यक्ष ने नौ प्रकार के श्रीअन्न रागी के किस्म का नर्सरी डाला है ।


आज के इस प्रायोगिक नर्सरी में कृषि विकास अधिकारी शहपुरा गुमान सिंह, भारतीय किसान संघ जिलामंत्री एडवोकेट निर्मल कुमार साहू सहित किसान न्नना बनवासी उपस्थित रहे है ।

No comments:

Post a Comment