अभिमन्यु अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा एवं सुरक्षित समाज निर्माण में पुरूषों की भागीदारी बढ़ाने हेतु, मंडला पुलिस द्वारा विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से लोगों के बीच पहुंचकर किया जाएगा उन्हें जागरूक
रेवांचल टाईम्स - मंडला, दिनांक 01 अगस्त 2023- महिला अपराधों पर अंकुश लगाने एवं समाज मेे महिलाओं के लिये सुरक्षित वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु का द्वितिय चरण दिनांक 01 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाया जा रहा है। मंडला पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक मंडला के निर्देशन पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें समाज में महिलाओं के लिये सुरक्षित माहौल बनें और महिलाओ व बालिकाओ के प्रति सम्मान की दृष्टि व सकारात्मक व्यवहार विकसित हो तथा महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लग सकें।
अतः महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिये आवश्यक है कि समाज में लड़कों एवं पुरुषों को न केवल महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरुक किया जाए, बल्कि उन्हें संवेदनशील बनाया जाकर पूर्वाग्रह मुक्त सकारात्मक व्यवहार विकसित किया जाए। अभिभावकों को भी अपने बालकों को बाल्यकाल से ही सामाजिक, नैतिक, मनोवैज्ञानिक एवं कानूनी ज्ञान दिया जाकर जागरूक किया जाना आवश्यक है।
इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, यह जागरूकता अभियान ‘‘अभिमन्यु’’ चलाया जा रहा है, जो 01 अगस्त से 15 अगस्त तक चलेगा, जिसके तहत मंडला पुलिस द्वारा शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग व अन्य विभागों एवं एनजीओं के साथ मिलकर, लोगों में जागरूकता लाने के लिये विभिन्न कार्यक्रम जैसे- वाद-विवाद प्रतियोगिता, संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक, स्लोगन प्रतियोगिता, प्रश्नावली, लघु फिल्मों का प्रदर्शन, मैराथन दौड़ आदि का आयोजन किया जाएगा। जिलें के प्रमुख स्थानों बस स्टेशन, सार्वजनिक स्थानों, विभिन्न कार्यालयों आदि स्थानों पर अभिमन्यु शुभंकर के कटआउट लगाकर सेल्फी प्वाइंट बनाकर स्टीकर विभिन्न प्रतिभागियों को प्रदान किये जाएगें।



No comments:
Post a Comment