दैनिक रेवाचंल टाइम्स नारायणगंज मंडला जिले के कुछ ग्राम पंचायत ऐसे है । जिसमें पंचायतों के कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। उल्लेखनीय हैं कि किसी कारण से कुछ पंचायतों में रोजगार सहायक के पद खाली है । शासन ने ग्राम रोजगार सहायकों को पंचायत सहायक सचिव के पद पर नियुक्त किया था । कुछ ब्लॉक के पंचायतों में जीआरएस पद खाली होने से ग्रामीणों को कार्य के लिए दर– दर भटकने को मजबूर है मनरेगा में नहीं मिल रहा मजदूरों को कार्य कुछ पंचायत के जीआरएस बर्खास्त या मृत्यु हो जाने से ग्राम पंचायत रोजगार सहायक के पद खाली है । जिससे पंचायत विभाग से मनरेगा योजना में मजदूरों को कार्य नहीं मिल पा रहा हैं। उल्लेखनीय हैं कि जहां जीआरएस नही होने से दूसरे पंचायत के जीआरएस को अतरिक्त कार्य भार सौंपा गया है जिससे मजदूरों को हर छोटे छोटे काम के लिए भटकना पड़ रहा है योजना के कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।प्रधानमंत्री की अत्यंत महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास, ग्राम रोजगार सहायकों के ग्राम पंचायत नही होने से अधर पर लटक गए है। ज्ञात होवे कि आवास योजना पर पंजीयन से पांच स्तरों पर जियो टेग फोटो का कार्य पंचायतों पर जीआरएस करते हैं लेकिन जीआरएस के पद खाली हो जाने से पंचायतों पर बने आवासों की जियो टेग न होने से गरीबों को आवास के लिए किश्त नहीं मिल पा रही हैं और गरीबों को मकान जस की तस स्थिति पर पड़ा हुआ है। ओर अनेक काम समग्र आईडी में नाम जोड़ना, सुधरना, केवाईसी करना आदि अनेकों कार्य प्रभावित हो रहे हैग्राम पंचायत सिकोसी के ग्रामीणों कर रहे है रोजगार सहायक सचिव की मांग ग्राम पंचायत सिकोसी के ग्रामीणों पीतम मार्को ने बताया कि जीआरएस कई दिनों तक कार्यालय में उपस्थित नहीं होते है जिससे लोग छोटे छोटे कार्य के लिए कार्यालय में कई दिन चक्कर काटते है ।चंदन सिंह उईके उपसरपंच का कहना है की ग्राम पंचायत की जनता छोटे मोटे काम के लिए जीआरएस को मनरेगा मजदूरी भुगतान या अनेक काम के लिए परेशान रहते है, हमारे पंचायत में दूसरा जाए जीआरएस की नियुक्ति दिया जाए
Tuesday, August 8, 2023
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
जीआर एस पंचायतों में नहीं होने से पंचायतों के कार्य ढप्प
जीआर एस पंचायतों में नहीं होने से पंचायतों के कार्य ढप्प
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment