दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला एक ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जीरो टोलरेंस की बात करते थकते नहीं,वहीं उन्हीं की अधिकारी भ्रस्टाचारीयो को संरक्षण दे रहे है बो भी पुलिस का धौंस बताकर मामला मंडला जिले के मवई विकास खंड के भाड़ा ग्राम पंचायत का है!जहाँ मनरेगा परियोजना अधिकारी रितू तिवारी की शिकायत लेकर जिला पंचायत सीईओ के पास पहुचे थे, ग्रामीणो ने बताया की पूर्व मे ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक के द्वारा लाखों रूपये का भ्रस्टाचार की शिकायत की गई थी पर कोई कार्यवाही नहीं होने पर ग्रामीणों ने कमिश्नर जबलपुर को इनके भ्रस्टाचार की शिकयत की गई थी जिसकी जाँच करने जिले से मनरेगा परियोजना अधिकारी रितू तिवारी को जाँच के लिए ग्राम पंचायत भाड़ा भेजा गया था पर जिनकी शिकायत ग्रामीणों ने की थी उनके बचाव करते हुए मनरेगा परियोजना अधिकारी रितू तिवारी ने शिकायत कर्ता पर ही भड़क गई और शिकायतकर्ताओ से भ्रस्ट सचिव सरपंच और रोजगार सहायक के सामने हाथ जोड़ कर माफ़ी मंगवाई गई!और आइंदा इन लोगों के खिलाफ कोई शिकायत नहीं करने की चेतावनी दी गई!ग्रामीणों ने बताया की रोजगार सहायक की शिकयत पहले भी किये थे जिसकी जाँच मे रोजगार सहायक मुकेश दास मोगरे पर आरोप सिद्ध भी हुआ था पर कार्यवाही के नाम पर दूसरे पंचायत पर अटैच कर दिया गया जबकी रोजगार साहयको के ऊपर अगर आरोप सिद्ध होता है तो उनकी सेवा समाप्त की जाती है पर जो लाखों का भ्रस्टाचार करने बाले रोजगार सहायक के ऊपर अधिकारियो का आशीर्वाद बने होने के कारण कार्यवाही के नाम पर सिर्फ दूसरे पंचायत पर अटैच किया जाता है,मंडला बाहुल्य आदिवासी जिला होने का फायदा यहाँ के अधिकारी और कर्मचारी खूब उठाते है पर यहाँ की जनता को न्याय नहीं मिलता उल्टा भ्रष्टाचारियों के सामने अधिकारी शिकयत कर्ता को ही जलील करने से बाज नहीं आते और भ्रस्टाचार करने बालों को खूब संरक्षण देते है जिनकी बजय से मंडला जिले में भ्रष्टाचारियों के हौसले बुलंद है
Tuesday, August 8, 2023
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
मनरेगा की अधिकारी के द्वारा ग्रामीणों को डरा धमकाकर शिकायत बापस कराने के लिए मजबूर किया
मनरेगा की अधिकारी के द्वारा ग्रामीणों को डरा धमकाकर शिकायत बापस कराने के लिए मजबूर किया
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment