BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ मंडला का निर्वाचन निर्विरोध संपन्न... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, August 25, 2023

भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ मंडला का निर्वाचन निर्विरोध संपन्न...




रेवांचल टाईम्स - मंडला भारत स्काउट एवं गाइड मध्य प्रदेश राज्य मुख्यालय की योजना अनुसार प्रति 5 वर्षों में जिला संघ के निर्वाचन कराए जाने के प्रावधान है।

जिला संघ मंडला का कार्यकाल पूर्ण हो जाने के पर अखिलेश चंद्रोल प्राचार्य पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल सेमरखापा को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया था।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 अगस्त को कार्यालय जनजाति कार्य विभाग मंडला में निर्वाचन की कार्यवाही पूर्ण की गई।

स्काउट गाइड जिला संघ मंडला के अध्यक्ष के पद पर अजय खोत , उपाध्यक्ष के पद पर के के पटेल, सुरेश सिंह चौधरी ,डॉक्टर उपेंद्र शुक्ला, श्रीमती गीता काल्पीवार, डॉक्टर स्वल्पा बड़गैया ,श्रीमती कल्पना नागेश्वर और जिला सचिव के पद पर दिनेश दुबे निर्विरोध निर्वाचित हुए।

 निर्वाचन अधिकारी अखिलेश चंद्रोल द्वारा निर्वाचित पदाधिकारी को प्रमाण पत्र दिए गए। विजय सिंह तेकाम ,सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग ,मंडला के द्वारा निर्वाचित पदाधिकारी को फूलमाला पहनकर बधाइयां दी गई।

निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया में जबलपुर से आये ए एस ओ सी ललित मिश्रा सहित एसी ट्राइबल विजय तेकाम, सहायक संचालक डी एस उद्दे , क्षेत्र संयोजक रंजीत गुप्ता, संजय तिवारी, दिलीप तिवारी, इंद्रेश खरया, सुनील मिश्रा, डॉक्टर राजेश चौरसिया, श्रीमती सावित्री सांडया , डॉ रश्मि बाजपेई, क्रांति कुमार  सोनवानी,आनंद सोनी,लोकसिंह पदम, प्रहलाद यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने निर्वाचित पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त किया की इन सभी के मार्गदर्शन में जिला संघ मंडला प्रदेश में ही नहीं अपितु देश में कीर्तिमान स्थापित करेगा। कार्यक्रम के दौरान निर्वाचित पदाधिकारी में अपने-अपने विचार भी व्यक्त किया एवं स्काउट गाइड के क्षेत्र में बढ़ चढ़कर पूर्ण योगदान देने की बात कही। अंत में सहायक आयुक्त विजय तेकाम द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार प्रदर्शित किया।

No comments:

Post a Comment