BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
छात्रों के द्वारा MSC की मांग करने पर केंद्रीय मंत्री कुलस्ते बोले आचरण सुधारो... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, August 25, 2023

छात्रों के द्वारा MSC की मांग करने पर केंद्रीय मंत्री कुलस्ते बोले आचरण सुधारो...



रेवांचल टाईम्स - मंडला नैनपुर में छात्रहित में MSC की मांग को लेकर बात रख रहे ABVP के कार्यकर्ताओं को केंद्रीय मंत्री ने कहे अशोभनीय शब्द

 

एक अनुशासित छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ इस प्रकार का शब्द बोलना अशोभनीय एवं शर्मनाक 

आचरण सुधारो बोल रहे हैं माननीय कुलस्ते जी। 

मंडला जिले के नैनपुर तहसील में शासकीय स्नातक महाविद्यालय पर विगत 20 वर्षों से M.SC एवं MA संकाय न होने के कारण महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को नैनपुर से बाहर जाने में आसुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। जिसके लिए लगातार 20 वर्षो से नैनपुर में पूर्व में भी छात्र संगठन अ.भा.वि.प. एवं नैनपुर के नागरिकों के द्वारा धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन किए गए इसके बावजूद नैनपुर में M.SC एवं MA संकाय प्रारंभ नहीं हो पाया जिसके लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई नैनपुर के द्वारा 4 माह पूर्व मार्च माह में जब शासकीय स्नातक महाविद्यालय परिसर पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें सातवें दिन विधायक व सांसद महोदय का पुतला दहन किया जाना थ तब मंडला विधायक देव सिंह सैयाम धरना स्थल पहुंचे एवं उच्च शिक्षा मंत्री से फोन पर बात की जिसमें उच्च शिक्षा मंत्री के द्वारा कहा गया कि 4 दिन ओर बैठे रहने दो.... विधायक महोदय का कहना था एक माह का समय दे हम इसे करवाते है के व सांसद महोदय द्वारा M.SC एवं MA संकाय प्रारंभ करने का आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद आज दिनांक तक 4 महा बाद भी M.SC एवं MA संकाय प्रारंभ नहीं हो पाई न कोई सूचना मिली। जिसके विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई नैनपुर के द्वारा 21 अगस्त से पुनः हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से आंदोलन प्रारंभ किया गया जिस कड़ी में दिनांक 24 अगस्त 2023 को स्थानीय रेस्ट हाउस में माननीय मंत्री कुलस्ते जी का आना हुआ जिसमे MSC की मांग को लेकर सहजता पूर्वक बात रख रहे ABVP के कार्यकर्ताओं को केंद्रीय मंत्री ने कहे अशोभनीय शब्द  मंत्री जी के शब्द थे कि पहले आप अपना आचरण सुधारो। जिसमे विद्यार्थी परिषद नगर मंत्री अंजली साहू ने कहा कि यह शब्द जिम्मेदार दाइत्व में होने के बाद माननीय कुलस्ते जी को शोभा नही देते हर बार यह बाते उनके मुख से निकलना माननीय मंत्री जी के घमंड को दर्शाता है यह छात्र शक्ति है यह इस घमंड को तोड़ सकती है। विधार्थी परिषद के कार्यकर्ता इस बात की कड़ी निंदा करते हैं


इनका कहना है 

      यह शब्द जिम्मेदार दाइत्व में होने के बाद माननीय कुलस्ते जी को शोभा नही देते हर बार यह बाते उनके मुख से निकलना माननीय मंत्री जी के घमंड को दर्शाता है यह छात्र शक्ति है यह इस घमंड को तोड़ सकती है। विधार्थी परिषद के कार्यकर्ता इस बात की कड़ी निंदा करते हैं।

                             नगर मंत्री 

                             अंजली साहू

No comments:

Post a Comment