BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
रक्षाबंधन पर किए ये उपाय चमका देते हैं भाई की किस्मत, करते ही दिखता है चमत्कार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, August 2, 2023

रक्षाबंधन पर किए ये उपाय चमका देते हैं भाई की किस्मत, करते ही दिखता है चमत्कार




हिंदू धर्म में रक्षाबंधन के त्योहार को भाई-बहन के प्यार के प्रतीक के तौर पर मनाते हैं. हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं. इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 30 अगस्त और 31 अगस्त यानी दोनों दिन मनाया जाएगा. हालांकि भद्रा होने की वजह से बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी 30 अगस्त की रात या 31 अगस्त की सुबह ही बांध पाएंगी.

रक्षाबंधन 2023 शुभ मुहूर्त

30 अगस्त को पूर्णिमा तिथि के साथ ही भद्रा काल शुरू हो जाएगा. शास्त्रों में भद्रा काल के समय राखी नहीं बांधी जाती. भद्रा काल रात 09:01 मिनट पर समाप्त होगा इसलिए इसके बाद ही राखी बांध पाएंगे.

वहीं 31 अगस्त सुबह 07:05 मिनट तक पूर्णिमा है. इस समय भद्रा का साया नहीं होने पर सुबह-सुबह भाइयों को राखी बांध सकते हैं.

रक्षाबंधन पर करें ये विशेष उपाय

- अगर किसी व्यक्ति का कोई काम लंबे समय से पूरा नहीं हो रहा है तो रक्षाबंधन के दिन गणेशजी की तस्वीर के सामने लौंग और सुपारी रखकर पूजा करनी चाहिए. जब भी काम पर जाएं इसे साथ ले जाएं इससे आपका काम पूरी हो जाएगा.



- रक्षाबंधन के दिन मां लक्ष्मी के मंदिर में या घर पर लक्ष्मी जी की पूजा करें. पूजा में लाल फूल लक्ष्मी जी को चढ़ाएं इसके साथ ही पंच मेवा से बनी खीर लक्ष्मी मां को अर्पित करें और फिर बच्चों को बांटें इससे आपका बिजनेस ऊंचाइयां छुएगा.     


No comments:

Post a Comment