अगर आप भी अपना वजन घटाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए ब्रिटिश नेशनल हेल्थ सर्विस ने एक रिपोर्ट के अध्ययन में बताया है कि वजन घटाने के लिए कितने किलोमीटर रोजाना वॉक करना चाहिए
2 किलोमीटर वॉक 100 कैलोरी बर्न हो सकती है
अगर आप भी अपना वजन घटाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए ब्रिटिश नेशनल हेल्थ सर्विस ने एक रिपोर्ट के अध्ययन में बताया है कि वजन घटाने के लिए कितने किलोमीटर रोजाना वॉक करना चाहिए, इसके लिए कोई फुलप्रूव तरीका तो नहीं है। इसके लिए अलग-अलग लोगों का अनुभव अलग-अलग हो सकता है इसमें चलने की स्पीड सबसे बड़ा कारक है इसके अलावा भी कई कारक जिम्मेदार होते हैं।
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक 1 मील यानी 1.6 किलोमीटर चलने में 55 से 140 कैलोरी बर्न होती है। ब्रिटिश नेशनल हेल्थ सर्विस रोजाना कम से कम 150 मिनट की मॉडरेट वॉकिंग करनी चाहिए। अगर आप ब्रिस्क वॉक करते हैं तो इसे 75 मिनट तक कर सकते हैं।
रोजाना कम से कम 10 हजार कदम चलने की सलाह दी जाती है। लेकिन इससे कितना वजन घटेगा ये तय नहीं है इसका जवाब यह है कि यह हर व्यक्ति का वजन अलग-अलग तरह से घटेगा। कुछ लोग 7-8 किलो वजन एक महीने में घटा लेते हैं जबकि कुछ लोगों को 7-8 किलो वजन घटाने में 2 महीने से भी ज्यादा समय लग सकता है। कितना वजन घटेगा, इसके लिए कई कारक जिम्मेदार होते हैं। सबसे बड़ा कारक चलने की स्पीड और रेगुलर्टी है।
वजन घटाने के लिए डाइट पर कंट्रोल भी जरूरी
आपका कितना वजन घटेगा यह कई बातों पर निर्भर करता है। अमूमन वजन घटाने के लिए ब्रिस्क एक्सरसाइज की सलाह दी जाती है। ब्रिस्क एक्सरसाइज का मतलब है कि आप जब वॉक करते हैं तो इसकी स्पीड कम से कम 6 किलोमीटर प्रति घंटा होनी चाहिए। अगर कोई व्यक्ति इससे अधिक गति से वॉक करता है रनिंग करता है तो यह और तेजी से वजन कम करेगा।
हालांकि सिर्फ वॉक करने से ही वजन कम नहीं होगा। वजन कम करने के लिए आपको डाइट पर कंट्रोल भी जरूरी है। डाइट में अनहेल्दी चीजों को बाहर करना होगा और हेल्दी चीजों को शामिल करना होगा। वहीं डाइट की मात्रा में भी कमी करनी होगी। इसके अलावा पर्याप्त नींद और तनाव मुक्त जीवन भी वजन घटाने के लिए जरूरी है।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

No comments:
Post a Comment