रेवांचल टाईम्स - मण्डला जस्टिस तंखा मेमोरियल रोटरी फाॅर स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल बड़ी खैरी मण्डला मे 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को देशभक्ति और गरिमा के साथ आयोजन हुआ, रोटरी क्लब मेकल मण्डला की अध्यक्षा गीता काल्पीवार एवं इनर व्हील क्लब् प्रेसीडेंट श्रीमती सुनीता पमनानी ने ध्वजारोहण किया, उसी दौरान स्कूल के नन्हे नन्हे मासूम दिव्यांग बच्चे/बच्चीयो (जो बोल और सुन नहीं सकते) ने राष्ट्रगान की मनमोहक प्रस्तुति दी और तिरंगा रैली निकाली।
कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब ने बच्चों के साथ मिलकर लोगों को अवेयर करने के लिए ऑर्गन डोनेशन की रैली निकाली जिसमें शामिल बच्चो में बड़ा उत्साह था, आयोजन में बच्चो ने डांस किए, बच्चों को स्वल्पाहार एवं लड्डू का वितरण भी किया गया, क्लब के सभी सदस्यों ने बच्चों के द्वारा बनाई राखियाँ खरीदी एवं उनका उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर स्कूल डायरेक्टर एवं रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजय तिवारी अध्यक्षा गीता काल्पीवार,सचिव प्रसन्न सराफ, कोषाध्यक्ष आशीष सेठ, दीपक बृजपुरिया, सुरेश चौधरी, अजय खोत, कन्हैया मूलचंदानी, सुशील पमनानी, इनर व्हील क्लब अध्यक्षा सुनीता पमनानी, सचिव मोना जैन, कोषाध्यक्ष रूबी तपा,आईएसओ श्रद्धा तपा, अनीता चंद्रौल, आशा चौधरी एवं अन्य सदस्यों के साथ स्कूल शिक्षिका और बच्चे उपस्थित रहे, स्कूल मे दिव्यांग बच्चों को मीठा और टाफियां बांटी गयी और सभी ने इन दिव्यांग बच्चों को शुभकामनाएं दी एवं सदा अपने पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहे यही कामना की।


No comments:
Post a Comment