रेवांचल टाईम्स - मंडला आदिवासी बाहुल्य जिले की जनपद पंचायत मवई अंतर्गत ग्राम पंचायत अंजनी में ग्राम अंजनी माल, अंजनी रैयत, केवलारी रैयत में पेसा एक्ट के तहत विशेष ग्राम सभा का संपन्न हुआ जिसमें से शासन के निर्देशानुसार मुख्य एजेंडा के बारे में विस्तार से जानकारी दिए ग्राम के मतदाताओं को एवं ग्राम के समस्याओं के बारे में ग्राम सभा प्रस्तावक में दर्ज किए ग्राम की मतदाताओं का जो भी समस्या था उस समस्या का निराकरण हेतु ग्राम सभा प्रस्ताव में दर्ज किया गया वा पेसा एक्ट के तहत ग्राम के तहत समस्त मतदाताओं को ग्राम सभा में उपस्थित मतदाताओं को पेसा एक्ट के बारे में जानकारी अवगत करवाया गया मनोज कुमार धुर्वे पेसा मोबेलाईजर के द्वारा शासन की विभिन्न योजनाएं जैसे कि शासन ने हमारे प्रदेश में पेसा एक्ट लागू किया है पेसा एक्ट के तहत विस्तार रूप से जानकारी दिए पेसा एक्ट के नियमों के बारे में समस्त ग्राम वासियों को जानकारी दिए एवं पेसा एक्ट के नियमों का सभी ग्राम वासियों को पालन करना है एवं जो भी ग्राम के बीच में समस्या आती है उस समस्या को ग्राम सभा में प्रस्ताव लिखवा कर उसकी निराकरण करना है ग्राम में छोटी-मोटी विवाद लड़ाई दंगे होते हैं ऐसी लड़ाई दंगे का निवारण हेतु पेसा एक्ट के तहत शांति एवं विवाद निवारण समिति का गठन किया गया है बिना इस समिति के अनुमति के थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं होगा सबसे पहले हमे ग्राम में शांति एवं विवाद निवारण समिति के माध्यम से झगड़े को इस समिति के माध्यम से ग्राम में ही उसका निवारण कर पानी का पानी और दूध का दूध फैसला करके एक दूसरे के पक्ष को समझा कर फैसला शांति एवं विवाद निवारण समिति के द्वारा फैसला किया जाना है एवं पेसा एक्ट के तहत अनेक प्रकार की समिति का गठन होना है समिति के गठन होना है जिसमें से जो समिति का गठन होना है पेसा एक्ट के तहत समिति का आज ग्राम सभा में प्रस्तावित किया गया एवं ग्राम सभा के माध्यम से समितियों का गठन किया गया है जैसे कि शांति एवं विवाद निवारण समिति, वन संसाधन योजना एवं नियंत्रण समिति, तदर्थ समिति, मात् सहयोगिनी समिति, भूमि प्रबंधक समिति, जल संसाधनों की योजना एवं प्रबंधन समिति, खाद एवं खनिज समिति, मादक पदार्थ नियंत्रण समिति, बाजारों तथा मेलों का नियंत्रण समिति, ग्राम सभा अपील समिति इन सभी प्रकार के समितियां का गठन किया गया है एवं इन समितियां के बारे में विस्तार रूप से जानकारी दिया गया है पेसा मोबेलाईजर मनोज कुमार धुर्वे के द्वारा एवं पेसा एक्ट के तहत अनुसूचित क्षेत्रों में पांच प्रकार के अधिकार दिया गया है उसको विस्तृत रूप से रूप से ग्राम सभा के माध्यम से समझाया गया इस तरह से आज की ग्राम सभा संपन्न हुआ आज की ग्राम सभा में उपस्थित ग्राम की मतदातागढ़ एवं ग्राम पंचायत अंजनी के पेसा एक्ट के तहत ग्राम सभा के अध्यक्षों की उपस्थिति में एवं सरपंच शिवकुमार मरावी, गुलाब सिंह उईके उपसरपंच, अंतराम मरावी ग्राम रोजगार सहायक, मनोज कुमार धुर्वे पेसा मोबेलाईजर एवं ग्राम के मतदातागढ़ एवं मातृशक्ति और पितृशक्ति समस्त की उपस्थिति में आज की ग्राम सभा संपन्न हुआ।
Friday, August 18, 2023
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
पेसा एक्ट के तहत विशेष ग्राम सभा हुई संपन्न जिसमें से शासन के निर्देशानुसार मुख्य एजेंडा के बारे में विस्तार से दी गई लोगों को जानकारी....
पेसा एक्ट के तहत विशेष ग्राम सभा हुई संपन्न जिसमें से शासन के निर्देशानुसार मुख्य एजेंडा के बारे में विस्तार से दी गई लोगों को जानकारी....
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper



No comments:
Post a Comment