दैनिक रेवांचल टाइम्स - मवई 11 अगस्त 2023 शुक्रवार 'मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत आज शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मवई शासकीय मॉडल विद्यालय मवई एवं महाविद्यालय मावई के छात्र-छात्राओं के बीच थाना प्रभारी महोदय संतोष सिसोदिया नेअपने वक्तव्य में नारी गरिमा एवं नारी सम्मान के विषय में विचार व्यक्त किए । जिसमें - सिखा रहा अभिमन्यु अभियान जैसे गगनभेदी नारो से गूंज उठा मवई 'सीखे नारी का सम्मान, सिखा रहा अभिमन्यु अभियान जैसे नारों से आज मवई का पूरा वातावरण गूंज गया, अवसर था अभिमन्यु अभियान अंतर्गत लैंगिक समानता अभियान अंतर्गत आयोजित रैली का, आज माडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ,उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एंव शासकीय महाविद्यालय मवई के छात्र छात्राओं ने संयुक्त रूप से रैली निकाल कर लोगो में नारी सम्मान का मजबूत संदेश दिया माडल स्कूल से कार्यक्रम की शुरुआत करते हुये महाविद्यालय की प्राचार्य डा. अर्चना डेनियल ने उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुये बताया कि पुलिस अभिमन्यु अभियान के अलावा भी आपरेशन मुस्कान जैसी सामाजिक गतिविधिय संचालित कर समुदाय में जागरूकता फैलाने का काम करती है आपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बच्चों को ढूंढकर परिवार से मिलाती है, कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मवई थाने में पदस्थ निरीक्षक श्री संतोष सिसोदिया ने बताया कि समाज में महिलाओं के विरुद्ध तरह - तरह के अपराध घटित होते है, छींटाकशी करना, ताने देना, मौखिक एवं भावनात्मक दुर्व्यवहार जैसी कई घटनाएं होती है, पुलिस प्रणाली अब बहुत संवेदन शील हो गई है अब कोई महिला यदि थाने में शिकायत करने आती है तो थाने में महिला अधिकारी ही शिकायत दर्ज करती है और उस पर कार्यवाही करती है, पुलिस थाने में उसके सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाता है आप बेधड़क होकर थाने आ सकते है और कभी भी कोई दिक्कत आती है, तो संपर्क कर सकते हैं।आन लाईन शोषण पर चर्चा करते हुये आपने कहा कि सभी लोग सोशल मीडीया फेसबुक, वाट्सएप से जुड़े है कई बार कई किशोरिया दूसरो के बहकावे में आकर गलत कदम उठा लेती है ,यह गलत है हमें इससे बचना चाहिये, हमें कोई प्रलोभन देता है तो इसकी सूचना अपने पालकों, शिक्षकों को देनी चाहिये और उनके माध्यम से थाने में सूचना देनी चाहिये. कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुये आवाज जन कल्याण समिति के जिला समन्वयक सत्यनारायण डेहरिया ने कहा कि आज हम अभिमन्यु अभियान के माध्यम से लैंगिक समानता को समझने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन इसकी शुरुआत हमें घर से करनी होगी बेटे बेटी के बीच में खान पान वस्त्र, लाड़ प्यार , शिक्षा, केरियर में जो फर्क परिवार में किया जाता है वह बंद हो, हम आज बच्चे है लेकिन भविष्य के माता पिता है आज हम सीखेंगे तो कल हमारा परिवार उस शिक्षा का उपयोग करेगा,और इस तरह हम महिला पुरुष समानता वादी समाज की स्थापना करने में सफल होंगे आपने सभी शिक्षक स्टाफ व बच्चों के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में आवाज से आकाश झारिया, जनसाहस से प्रदीप मार्को, विजेंद्र सोनवानी, रेशमा खां, माडल स्कूल से संदीप यादव,अजय मराठा, अखिल पटेल, मनोहर मण, राजमणि झारिया, उत्कृष्ट विद्यालय से श्री सम्पतसिंह धुर्वे , गणेश धुर्वे एवं मवई थाने से ASI योगेश मरावी, अनिल बिसेन, प्रधान आरक्षक रायसिंह, आरक्षक मनोज एवं पूजा बैरागी उपस्थित रही
Friday, August 11, 2023
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
पुलिस प्रणाली अब बहुत संवेदन शील हो गई है- पुलिस निरीक्षक संतोष सिसोदिया
पुलिस प्रणाली अब बहुत संवेदन शील हो गई है- पुलिस निरीक्षक संतोष सिसोदिया
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment